✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्लास रूम में स्टूडेंट से शादी करनेवाली प्रोफेसर फिर क्यों है चर्चा में, पढ़िए इस रिपोर्ट में !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:08:21 PM

धनबाद (DHANBAD) : बंगाल की प्रोफेसर की चर्चा थम  नहीं रही है. प्रोफेसर का नाम पायल बनर्जी है. वह बंगाल के मौलाना अबुल कलाम आजाद युनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी की प्रोफेसर है. उनके चर्चा में आने की वजह यह बनी कि एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वह क्लास रूम में ही स्टूडेंट से शादी करते दिख रही थी. मांग में सिंदूर भरवाते भी दिखाई दे रही थी. जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पायल बनर्जी को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया और जांच के आदेश दे दिए गए. अभी यह खबर सामने आई है कि प्रोफेसर पायल बनर्जी ने यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है. सूत्रों के मुताबिक पायल बनर्जी ने अपने इस्तीफा में कई कारण गिनाये  है. 

यूनिवर्सिटी की  अनुशासन समिति का निर्णय आना अभी बाकी है
 
हालांकि उनका इस्तीफा भी स्वीकार नहीं हुआ है.  यूनिवर्सिटी की अनुशासन समिति का निर्णय आना अभी बाकी है. यही कारण  बताया गया है. प्रोफेसर पायल बनर्जी का कहना है कि हमने क्लास रूम में केवल शादी का नाटक किया था. नाटक में डांस, म्यूजिक सब हुआ, लेकिन वह सब नहीं दिखाया गया. केवल शादी वाले हिस्से को वायरल किया गया. यह एक साजिश थी. अब सोशल मीडिया पर मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है. इससे मेरे क्लास में पढ़ने वाले बच्चों की छवि भी खराब हो रही है. बता दें कि प्रोफेसर पायल बनर्जी का क्लासरूम में एक फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ शादी करते वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो देखने के बाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरो  ने उनकी आलोचना की थी और पायल बनर्जी पर कार्रवाई की मांग की थी. 

प्रोफेसर पायल बनर्जी ने बताया था कि यह एक नाटक का हिस्सा है 
 
शुरुआत में तो प्रोफेसर पायल बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बताया था कि वह फ्रेशर्स वेलकम इवेंट में नाटक की एक क्लिप है. जिसे जानबूझकर वायरल किया गया है. वहीं यूनिवर्सिटी सूत्रों के अनुसार जांच समिति ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी है. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में शादी के नाटक की बात से इनकार किया गया है. हालांकि अभी विस्तृत रिपोर्ट आने  बाकी है. जो भी हो लेकिन अभी पायल बनर्जी का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है. शादी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रोफेसर पायल बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थन में कई वीडियो पोस्ट किए थे. उन्होंने शुरू में इसे एक नाटक का हिस्सा बताया था लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि यह एक साइको ड्रामा का हिस्सा था. अब उनकी शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. देखना है आगे आगे इस मामले में होता है क्या? 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBangalProfessarShadiVideo

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.