धनबाद: झारखंड के चर्चित विधायक जयराम महतो आज धनबाद में थे. वह हर समय की तरह पूरे लय में थे. कई मुद्दों पर बेवाक अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि असम में तो उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी ,लेकिन बंगाल में 5 से 10 सीटों पर उनकी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। फिलहाल उनकी पार्टी के पास उतना संसाधन नहीं है. जिस दिन उनकी पार्टी के नेता हेलीकॉप्टर पर चलने लगेंगे, उस दिन असम में चुनाव लड़ने की बात सोची जा सकती है. फिलहाल उनकी पार्टी और उनके नेता स्कॉर्पियो पर चलते हैं. स्कॉर्पियो के चलते ही झारखंड में हुए चुनाव में उनकी पार्टी को अधिक सफलता नहीं मिली। यदि उनके पास भी हेलीकाप्टर होता, तो झारखंड में दो-तीन और सीट निकाल लेते।
सीएम को दी सलाह --सभी धर्मो को साथ लेकर चलना चाहिए
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा में बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. कहा कि राज्य के मुखिया को सभी धर्मो को साथ लेकर चलना चाहिए और सभी वर्गों के हित में काम करना चाहिए। जयराम महतो आज धनबाद के एक न्यायालय में हाजिर होने के लिए आए थे. यह मामला बोकारो जिले के सियालजोड़ी थाना में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है, जो वेदांता स्टील प्लांट के मजदूर आंदोलन से संबंधित है. पत्रकारों से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि उनका इस आंदोलन से कोई सीधा संबंध नहीं था और वह उस दिन घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं थे. उन्होंने बताया कि आंदोलन स्थल पर लगे बैनर में उनकी तस्वीर होने के कारण उन्हें इस मामले में नामजद किया गया है.
झारखंड की राजनीति पर भी दी अपनी प्रतिक्रिया
विधायक ने राज्य की राजनीति पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया को सभी धर्मों को साथ लेकर चलना चाहिए और सभी वर्गों के हित में काम करना चाहिए। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 5 से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार देगा। वहीं असम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ेगी। विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस बार विधानसभा में उनका परफॉर्मेंस बेहतर रहा. उन्होंने यह भी जोड़ा की उनके विधानसभा में परफॉर्मेंस को देखकर दिल्ली से झारखंड के कई भाजपा नेताओं को फोन भी आया. जिसकी चर्चा रांची में खूब है. कहा गया कि एक युवा विधानसभा में इतना अच्छा प्रश्न कर रहा है, आप लोग क्या कर रहे हैं?
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो