✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो के चास में गहना दुकान डाका कांड से क्यों दवाब में है धनबाद पुलिस, पढ़िए इस रिपोर्ट में

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:57:27 AM

धनबाद(DHANBAD): बोकारो के चास में जिस फिल्मी अंदाज में आस्था ज्वेलर्स में सोमवार की शाम डाका  डाला गया है, उस घटना के बाद  धनबाद पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है. ठीक इसी  तरीके से  धनबाद में गहना दुकान को लूटा गया था .  धनबाद ज़िले  के बॉर्डर से चास  की दूरी बहुत अधिक नहीं है.   3 सितंबर 2022 का दिन तो धनबाद को  याद ही होगा कि धनसार  के गुंजन ज्वेलर्स में अपराधियों ने डाका  डाला था.  गुंजन ज्वेलर्स धनबाद -झरिया  मुख्य सड़क पर अवस्थित है और इसकी दूरी धनसार  थाने से मात्र 100 मीटर से अधिक नहीं होगी.  फिर भी अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया.  इस कांड  की सफलता ने अपराधियों को इतना अधिक उत्साहित किया कि 6 सितंबर को वह लोग बैंक मोड़ के मुथूट फाइनेंस में डाका  डालने पहुंच गए थे.  

बैंक मोड़ पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो सफल हो जाते अपराधी 

यह अलग बात है कि मुथूट फाइनेंस की रेकी धनबाद के भूली के एक युवक ने की थी.  मुथूट फाइनेंस का कार्यालय भी धनबाद के बैंक मोड़ थाने से बहुत दूर नहीं है .  फिर भी अपराधियों ने हिम्मत की और पहले से ही इंतजार कर रहे अपराधी कार्यालय खुलते ही प्रवेश कर गए थे.   लगभग अपराधियों ने कर्मचारियों को  अपने कब्जे में कर लिया था, लेकिन इसकी सूचना तुरंत बैंक मोड़ पुलिस को मिल गई.  बैंक मोड़  पुलिस के इंस्पेक्टर डॉ पीके  सिंह ने त्वरित  कार्रवाई की और फोर्स का इंतजार किए बिना हथियार लेकर मुथूट फाइनेंस कार्यालय के गेट पर पहुंच गए.  सूचना के बाद  पुलिस फ़ोर्स पंहुचा , तब तक अपराधियों को यह  खबर मिल गई थी कि  पुलिस पहुंच गई है.  उसके बाद अपराधियों में अफरा - तफरी मच गई.  पुलिस ने मुथूट फाइनेंस के कार्यालय को घेर कर अपराधियों को सरेंडर करने को कहा.  लेकिन अपराधी सुनने को तैयार नहीं थे.  उस समय के बैंक मोड़  थाना प्रभारी डॉक्टर पी के सिंह ने बहादुरी का परिचय दिया और अपराधियों को ललकारा.  उसके बाद अपराधी फायर करने लगे.  फिर पुलिस ने भी जबावी  फायरिंग की.  इसमें एक अपराधी मारा  गया और दो घायल हो गए थे. 

धनबाद के मुथूट में डाका की कोशिश में भी थे बिहार के अपराधी 
 
इस घटना में भी पता चला था कि बिहार के कुछ अपराधी कार  से घटनास्थल के अगल-बगल पहुंचे थे.  योजना के मुताबिक कार्यालय खुलते ही उन्हें डाका  डालना था.   कार्यालय तक तो  पहुंच गए लेकिन बैंक मोड़  पुलिस की सक्रियता से उनके मंसूबे  पर पानी फिर गया.  यह  घटनास्थल भी बैंक मोड़ थाने से  150 मीटर की दूरी पर था .  उस समय धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार थे.  सूचना पाकर पुलिस महकमा  घटनास्थल पर पहुंच गया था.  पुलिस के एक्शन से मुथूट फाइनेंस में अपराधियों को सफलता नहीं मिली थी.  लेकिन 3 दिन पहले धनसार  के गुंजन ज्वेलर्स में वह लोग सफल रहे थे.  चास  के आस्था ज्वेलर्स में भी इसी तरह घटना को अंजाम दिया गया है.  निश्चित रूप से आस्था ज्वेलर्स की कई दिनों से रेकी की गई होगी और उसके बाद डाका  डालने की प्लानिंग की गई होगी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadChasPoliceDakaActionBokaro loot kandDhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.