✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल भारतवंशी ऋषि सुनक क्यों हो रहे ट्रोल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:04:39 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे भारतवंशी ऋषि सुनक को अपनी पहली ही टेलीविजन बहस में शर्मसार होना पड़ा. दरअसल, टीवी बहस के दौरान बैकड्रॉप में ‘कैम्पेन’ की गलत स्पेलिंग पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया.

ये भी देखें:

अब UPA के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पहुंचे रांची, कहा- मतदाता अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद कंजर्वेटिव पार्टी नया प्रधानमंत्री चुनने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है. चयन प्रक्रिया में शुरुआती दो दौर में बढ़त बनाए हुए ऋषि सुनक जब टेलीविजन बहस में हिस्सा ले रहे थे, उस समय उनके बैकड्रॉप में प्रचार अभियान का बैनर लगा था. इस बैनर में ‘रेडी फॉर ऋषि’ के साथ इस अभियान से जुड़ने के लिए एक क्यूआर कोड दिया गया था.इस क्यूआर कोड के नीचे अंग्रेजी में लिखी ‘कैम्पेन’ की स्पेलिंग सीएएमपीएआईजीएन की जगह सीएएमपीआईएआईजीएन लिखी थी.जैसे ही यह डिबेट लाइव देख रहे लोगों की नजरें उस पर पड़ी तो उन्होंने सुनक का ध्यान इस गलती की ओर दिलाया. सुनक को तत्काल सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. जैसे ही उनका ध्यान इस गलती और सोशल मीडिया प्रयोक्ताओं द्वारा इसे लेकर छींटाकशी किए जाने की ओर गया तो सुनक को शर्मिंदा होना पड़ा.हालांकि, उन्होंने तुरंत बात को संभाला और रोचक ढंग से अपने नारे ‘रेडी फॉर ऋषि’ को ‘रेडी फॉर स्पेलचेक’ का भी रूप दे दिया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.