✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिन हो या रात, लोगों की पहली पसंद क्यों बन चुका है जमशेदपुर का मरीन ड्राइव? पढ़िये क्या है ख़ास

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 22, 2026, 12:59:38 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड की औद्योगिक लौहनगरी में घुमने लायक कई ऐसा स्थान है जहां लोग जाकर अपने परिवार दोस्तों के साथ समय बिताते है लेकिन आज हम जिस जगह के बारे में बताने वाले है वह जगह रात हो या दिन हर समय अच्छा लगता है.आज हम बात कर रहे है मैरिन ड्राइव की.बीते कुछ वर्षों में लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है, तो यही है.जहां दिन हो या रात, यहां लोगों की भीड़ हमेशा देखने को मिल जाती है.शहर की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए यह जगह अब लोगों की पहली पसंद बन चुकी है.

सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक सुंदरता

स्वर्णरेखा नदी के किनारे बना यह खूबसूरत सड़क सड़क अपनी साफ-सफाई, चौड़ी सड़क और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. सुबह के समय यहां लोग वॉक, जॉगिंग और साइकलिंग करते नजर आते है, वहीं शाम ढलते ही यह इलाका रंगीन रोशनी और ठंडी हवाओं से और भी आकर्षक हो जाता है.परिवार, युवा और बुजुर्गहर उम्र के लोग यहां समय बिताने पहुंचते है.मरीन ड्राइव की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक सुंदरता है. एक तरफ बहती नदी और दूसरी तरफ हरियाली लोगों को सुकून का एहसास कराती है.रात में यहां का नजारा किसी बड़े मेट्रो शहर की याद दिलाता है.सड़क किनारे खड़े होकर लोग सेल्फी लेते हैं, दोस्त घंटों बातचीत करते हैं और कई लोग सिर्फ शांत माहौल का आनंद लेने यहां पहुंचते है.

खाने-पीने के स्टॉल भी लोगों को खूब आकर्षित करते है

इसके अलावा स्ट्रीट फूड और छोटे-छोटे खाने-पीने के स्टॉल भी लोगों को खूब आकर्षित करते है.चाट, मोमोज, आइसक्रीम और चाय की दुकानों पर देर रात तक भीड़ लगी रहती है.त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यहां का माहौल और भी जीवंत हो जाता है.यही वजह है कि आज मरीन ड्राइव सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि जामाहेदपुर के लोगों की लाइफस्टाइल और पसंद का अहम हिस्सा बन चुका.

Tags:JamshedpurMarineDriveJharkhandCityLifeTouristSpotNightViewSwarnaRekhaRiverStreetFoodEveningVibesTravelNatureLifestyleJamshedpurCityIndiaBeautifulPlaces

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.