☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ के महेशपुर में आदिवासी युवती ने क्यों की खुदखुशी, जानिए पूरा मामला

पाकुड़ के महेशपुर में आदिवासी युवती ने क्यों की खुदखुशी, जानिए पूरा मामला

पाकुड़(PAKUD)- पाकुड़ जिले से सुबह-सुबह एक दुखद खबर आई है. प्रिमिटिव ट्राइवल ग्रुप (PTG) की एक युवती ने खुदखुशी कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिजनों का हाल बुरा है.

जानिए कहां का है यह मामला और क्या है कारण

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकुर जिले के महेशपुर थाना अंतर्गत कालूबेड़ा गांव में रिंकी पहाड़िन नामक 18 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी. बुधवार सुबह जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को मिली तो वे लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि रिंकी किस समय घर से निकल कर बगीचे में चली गई और फांसी लगाकर जान दे दी. रिंकी के परिजनों को इस संबंध में कुछ भी पता नहीं. पुलिस पूरे मामले की जांच छानबीन कर रही है. घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया. महेशपुर थाना के जमादार अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया यह खुदखुशी का मामला लग रहा है लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है. पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है.

Published at:05 Jul 2023 11:03 AM (IST)
Tags:PakurMaheshpurtribal girl commit suicide in Maheshpur
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.