✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के विधायक ने दिल्ली में जमीन पर बैठकर क्यों खाया टिफिन, फिर क्या किया,पढ़िए इस रिपोर्ट में

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:34:33 AM

धनबाद(DHANBAD):  झारखंड के  भाजपा विधायक डॉक्टर शशि  कुमार मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि एक आंख में काजल और दूसरे आंख में सुरमा नहीं चलेगा. यह बात उन्होंने अपने कथित अपमान के बाद कही है.  उन्होंने अपने साथ हुए कथित अपमान से मुख्य सचिव को भी अवगत कराया है.  दरअसल, आरोप  के मुताबिक विधायक डॉक्टर शशि  भूषण मेहता को दिल्ली स्थित झारखंड भवन  में कमरा उपलब्ध नहीं हो पाया.  जबकि विधायक का दावा है कि पहले ही अपने नाम से दो कमरा बुक करवा लिया था. जिसका कन्फर्मेशन भी हो गया था.  लेकिन शुक्रवार को जब वह  झारखंड भवन, दिल्ली पहुंचे तो उन्हें रिसेप्शन काउंटर पर बताया गया कि कोई कमरा खाली नहीं है.  

रिसेप्शन काउंटर के सामने ही लगेज के साथ धरना पर बैठ गए

उसके बाद विधायक रिसेप्शन काउंटर के सामने ही लगेज के साथ धरना पर बैठ गए.  इसके बाद उन्होंने पास रखें टिफिन खोलकर भोजन भी किया.  इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने राज्य की मुख्य सचिव को भी दी.  इसके साथ उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को भी अवगत कराया.  उन्होंने बताया कि किस तरह झारखंड के भाजपा विधायक को अपमानित किया गया.   विधायक का कहना है कि उन्होंने पहले ही अपने नाम से दो कमरा बुक कराया था और इसे कंफर्म भी किया गया था.  लेकिन झारखंड भवन पहुंचने के बाद रिसेप्शन काउंटर पर उन्हें बताया गया कि आपके  नाम से सिर्फ एक ही कमरा बुक है.   अन्य कमरा खाली नहीं है. 

विधानसभा अध्यक्ष से भी की है शिकायत 

 इससे आहत भाजपा विधायक ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झामुमो  विधायक कल्पना सोरेन को भी घटना से अवगत कराया है. उनका कहना है कि करोड़ों खर्च कर सरकार ने झारखंड भवन का निर्माण कराया है.  यह भवन आखिर किसके उपयोग के लिए बना है? झारखंड के विधायक को एक कमरा के लिए अपमानित होना पड़ा.  उन्होंने  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि एक आंख में सुरमा और दूसरे आंख में काजल नहीं चलेगा.  झारखंड भवन की व्यवस्था में जो लोग लगे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.  जिससे कि सही ढंग से भवन का संचालन हो सके.   झारखंड के विधायकों को आसानी से कमरे मिल सके. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadWidhayakDelhiJaminNaraj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.