धनबाद(DHANBAD):धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई रिटायर्ड साइंटिस्ट की बेटी की मौत का सनसनीखेज ख़ुलासा हुआ है.जहां मामले में मृतिका के भाई का खौफनाक चेहरा सामने आया है.बताया जा रहा है कि बहन की मौत के भाई ने बाथरूम में जलाने की कोशिश की, 5 दिन तक बाथरूम में शव सड़ता रहा, बदबू की वजह से राज खुल गया.यह पूरी घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि समाज में बढ़ती दूरियों और पड़ोसियों की संवेदनहीनता पर भी कई गंभीर सवाल खड़े करती है.
पढ़े कहां का है मामला
मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार स्थित एक आवासीय कॉलोनी का है.बताया जा रहा है कि यह मकान CIMFR (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च) के एक रिटायर्ड वैज्ञानिक संगीत कुमार का था, जिनकी वर्ष 2023 में मृत्यु हो चुकी है. उनकी तलाकशुदा बेटी लिपिका कुमारी जो लंबे समय से डिप्रेशन में थी, घर में अकेली रहती थी.धीरे-धीरे परिवार के अन्य सदस्य भी समाज से कटते चले गए और खुद को पूरी तरह अलग-थलग कर लिया.
वजह हैरान कर देगी
बताया जा रहा है कि 8 तारीख को युवती की मौत हो गई.घर में मौजूद उसके भाइ प्रणव राजवर्धन ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी, लेकिन पड़ोसियों ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया और कोई मदद के लिए आगे नहीं आया. आरोप है कि आपसी तालमेल की कमी और घबराहट के कारण बड़े भाई ने घर के बाथरूम में ही कपड़े, रजाई और तकिए के साथ शव को जला दिया.
इस तरह खुला राज
घटना का खुलासा बीते 12 अप्रैल को तब हुआ जब घर से अधजली लाश से तेज दुर्गंध और जलने की बदबू आने लगी.जिससे आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया.इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम से जले हुए अवशेष बरामद किए.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.यह घटना समाज में बढ़ती दूरी, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और पड़ोसियों की उदासीनता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है, की क्या हम धीरे-धीरे इतने संवेदनहीन होते जा रहे है कि किसी की मदद के लिए भी आगे नहीं आते.यह सवाल आज हर किसी के सामने खड़ा है.
रिपोर्ट-नीरज कुमार