✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वार्ड पार्षद की पिटाई आखिर लाभुक ने क्यों की, देखिए VIDEO

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:15:58 AM

हजारीबाग(HAZARIBAGH): - मनरेगा योजना में गड़बड़ी का आरोप लगातार लगता रहा है. राज्य के कई हिस्से से इस तरह की शिकायतें आती हैं कि योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है. हजारीबाग में एक ऐसा मामला आया है जिसमें योजना में कथित रूप से गड़बड़ी को लेकर लाभुक ने अपने क्षेत्र के वार्ड सदस्य की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का यह विजुअल वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार हजारीबाग सदर प्रखंड के मेरु में ग्रामीण विकास विभाग की मनरेगा योजना के तहत दिलीप यादव नामक लाभुक को डोभा निर्माण का काम मिला.डोभा निर्माण का काम मशीन से नहीं कराया जा सकता है. बल्कि इसका निर्माण मानव श्रम से ही होना चाहिए. बताया जा रहा है कि मनरेगा योजना के लागू दिलीप यादव ने अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षद संजय कुमार पांडे को दबंगई दिखाते हुए पीट दिया. मामला यह है कि दिलीप कुमार के जमीन पर डोभा निर्माण होना था. संबंधित वार्ड पार्षद संजय कुमार पांडे ने देखा कि यह मशीन से काम हो रहा है. वार्ड पार्षद होने के नाते कार्यस्थल पर गए तो लाभुक के प्रति दिलीप यादव ने वार्ड पार्षद को पीट दिया. दिलीप यादव की पत्नी रीना देवी असल में लाभुक है.

वार्ड पार्षद संजय कुमार पांडे ने कहा कि गलत तरीके से डोभा का निर्माण कराया जा रहा था. उन्होंने रोकने का भी प्रयास किया लेकिन रात में काम कराया जा रहा था. इसकी शिकायत संबंधित बीडीओ को भी दी गई. वार्ड पार्षद संजय कुमार पांडे के अनुसार यह योजना खत्म हो गई है. लेकिन लाभुक ने इसका भुगतान भी ले लिया है. यह भ्रष्टाचार का मामला था. इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत की और काम रोकने का प्रयास किया तो उन पर हमला किया गया.

Tags:jharkhnadhazaribaghbeneficiary beat up the ward councillor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.