✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुनदाग ओपी प्रभारी को एसएसपी ने क्यों किया सस्पेंड, जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:30:09 AM

रांची(RANCHI): रांची जिले के पुनदाग ओपी प्रभारी को एसएसपी किशोर कौशल ने सस्पेंड कर दिया है. आरोप है कि ओपी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने एक शिकायतकर्ता की बात सुनने से इंकार कर दिया. उनका लिखित आवेदन लेने से भागते रहे. पुनदाग ओपी के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के पास एक व्यक्ति ठगी के मामले की शिकायत दर्ज कराने गए. 2021 के ठगी के इस मामले को ओपी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने दर्ज करने से इंकार कर दिया.

ठगी की शिकायत दर्ज कराने गए व्यक्ति को जब पुनदाग ओपी प्रभारी से निराशा हाथ लगी तो वे वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के पास पहुंचे. किशोर कौशल ने इसे लापरवाही मानते हुए पुनदाग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया. उनकी जगह विवेक कुमार को नया प्रभारी बनाया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक केस कड़े तेवर से जिले के थाना प्रभारियों में हड़कंप है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.