✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के एक पिता ने क्यों की अपने बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग, कहां की शिकायत, पढ़िए विस्तार से

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:54:21 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में रहने वाले एक पिता ने अपने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने  की मांग की है.  उन्होंने अस्पताल में बच्चा बदलने की भी आशंका  व्यक्त की है.  यह शिकायत उन्होंने मंगलवार को जिला प्रशासन के जनता दरबार में की.  उनका कहना है कि 24 सितंबर को कतरास के निचितपुर  के एक अस्पताल में अपनी गर्भवती पत्नी को भर्ती कराया था.  वहां के डॉक्टरों ने बच्चे का जन्म ऑपरेशन से  कराया.  लगभग एक  घंटे के बाद उनकी पत्नी एवं नवजात बच्चे को ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाला गया.  उसी  समय एक और महिला को ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाला  गया.  पिता ने अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ पर बच्चा बदलने का संदेह जताया है. 

प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद ने मंगलवार को  जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायत सुनी.  जनता दरबार में बलियापुर थाना क्षेत्र से आए एक व्यक्ति ने प्रसव के दौरान अस्पताल में उनका बच्चा बदले  जाने की आशंका व्यक्त की.  उन्होंने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई है. 

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने 24 सितंबर‌ 2025 को निचितपुर (कतरास) के एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी को एडमिट कराया  था.  वहाँ के डॉक्टरों ने बच्चे का जन्म सिजेरियन से करने की बात बताकर लगभग एक घंटे के बाद उनकी गर्भवती पत्नी एवं नवजात शिशु को ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाला.  उसी समय एक और महिला को ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाला गया.  पीड़ित ने उक्त अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टॉफ पर बच्चा बदलने की आशंका जताई है.  इसका समाधान निकालने के लिए उन्होंने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की गुहार लगाई है. 

वहीं, जनता दरबार में भुलनबरारी के एक व्यक्ति ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरारी कोलियरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मिड डे मील व शैक्षणिक सामग्री में अनियमितता बरतने एवं अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया.  इसके अलावा जनता दरबार में केंदुआ बाजार, मछली पट्टी में विगत 2 दशकों से व्याप्त जल जमाव की समस्या दूर करने, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, भूमि के रकवा में सुधार करने, भारी बारिश से घर टूटने के कारण आश्रय प्रदान करने, ऑनलाइन पंजी टू में‌ नाम दर्ज कराने के लिए 5 वर्ष पहले दिए आवेदन का अभी तक निस्तारण नहीं होने सहित अन्य शिकायती आवेदन प्राप्त हुए. जनता दरबार में प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग  नियाज अहमद, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी  संजय कुमार झा मौजूद थे. 

Tags:DhanbadPitaBachhaDNATest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.