✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद रेल मंडल ने वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को स्थगित करने को क्यों कहा, जानिए वजह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:28:52 AM

रांची(RANCHI): पटना से रांची रूट पर चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का ट्रायल रन रोकने का आग्रह किया गया है.धनबाद रेल मंडल ने इस संबंध में अपने जोनल ऑफिस को यह सूचना दी है. पटना से चलकर रांची तक आने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन 11 जून को प्रस्तावित है. जिसे स्थगित करने का आग्रह पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल ने किया है.

स्थगित करने की वजह जानिए

हम सभी जानते हैं कि वंदे भारत ट्रेन पटना और रांची के बीच चलेगी. इसका रेट पटना आ गया है. 11 जून को पटना से रांची तक ट्रायल रन रेलवे के अधिकारियों के साथ किया जाना था. लेकिन इसे स्थगित करने का आग्रह इस वजह से किया गया है कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है.

धनबाद रेल मंडल ने पत्र लिखकर यह कहा है कि झारखंड में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए इसका ट्रायल रन रोक दिया जाना चाहिए. नियोजन नीति नहीं बनने की वजह से स्टूडेंट यूनियन ने दो दिन का झारखंड बंद बुलाया है. बंद के दौरान ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है. इसलिए एहतियातन ऐसा आग्रह किया गया है.

मालूम हो की 6 कोच वाले वंदे भारत ट्रेन 6 घंटे में पटना से रांची का सफर करेगी. रेलवे ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है. ट्रायल रन हो जाने के बाद इसका परिचालन शुरू किया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका शुभारंभ होने की उम्मीद है.

Tags:JharkhandDhanbadDhanbad Railway Divisionpostpone the trial run of Vande Bharat train

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.