✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को क्यों पसंद आ रहा लालू प्रसाद का स्टाइल, पढ़िए इस रिपोर्ट में !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:15:19 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो क्या लालू प्रसाद यादव की कॉपी कर रहे हैं? क्या लालू प्रसाद का स्टाइल अब उन्हें पसंद आ गया है? क्या अधिकारियों को चेतावनी देने का स्टाइल उन्होंने बदल लिया है ? यह सब सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि बोकारो में रविवार को आवास बचाओ संघर्ष समिति की सभा में वह आमंत्रित थे. उन्होंने कहा कि बीएसएल के कुछ अधिकारी बदमाश हैं, उन्हें "सोझ" कर देंगे. लालू प्रसाद यादव की भी यही स्टाइल रही है. जब लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे और धनबाद में आते-जाते रहते थे तो अधिकारियों को इसी स्टाइल में चेतावनी देते थे.

अभी भी स्वास्थ्य साथ नहीं देने के बावजूद इसी तरह की बोली बोलते हैं. खैर , बोकारो में आवास बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को बोकारो सेक्टर 12 दुर्गा पूजा मैदान में आक्रोश सभा हो रही थी. यह सभा सेक्टर के 161 ब्लॉक स्थित क्वार्टरों को क्षतिग्रस्त बता कर तोड़े जाने के सेल मैनेजमेंट के निर्णय के खिलाफ थी. सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि इन आवासों से पहले एडीएम बिल्डिंग बना है . 

बीएसएल प्रबंधन पहले उनको तोड़े. उन्होंने आगे कहा कि कुछ अधिकारी बदमाश हैं .उन्हें सोझ कर देंगे. उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि आवासों को तोड़ने नहीं दिया जाएगा. इन घरों की मरम्मत होनी चाहिए. बीएसएल मैनेजमेंट को बहुत जल्द आवास में रह रहे लोगों के पक्ष में निर्णय लेना होगा. बोकारो धनबाद संसदीय क्षेत्र में पड़ता है और ढुल्लू महतो धनबाद की तरह बोकारो में भी सक्रिय हैं. फिलहाल बोकारो में आवास की समस्या बड़ी बात बनती जा रही है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadSaansadDhullu MahatoStyleLalau Prasad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.