✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया में क्यों लगे अरूप चटर्जी और रागिनी सिंह के जयकारे, आप भी जानिए 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:58:42 AM

धनबाद (DHANBAD): झरिया के बस्ताकोला में शुक्रवार को निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के जयकारे लगे.  जयकारे इसलिए लगे कि 246 मजदूरों को फिर से नियोजित करने के लिए प्रबंधन राजी हो गया. 246 ठेका मजदूरों में से 62 ठेका मजदूरों को बोर्रागढ़ साइडिंग में, 40 से 50 ठेका श्रमिकों को क्रशर और गोलकडीह में, शेष को 6 नंबर  साइडिंग में रोजगार देने पर सहमति बनी. शुक्रवार को  रोजगार के लिए मजदूरों ने क्षेत्र संख्या 9 और 10 का डिस्पैच ठप कर दिया था.  

डिस्पैच ठप कर दिया था मजदूरों ने 

संयुक्त मोर्चा की पूर्व में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अगर पहले  हुए समझौते को लागू नहीं किया गया तो 9 तारीख से डिस्पैच ठप  कर दिया जाएगा.  उसी घोषणा के अनुसार शुक्रवार को मजदूरों ने डिस्पैच ठप कर दिया. डिस्पैच ठप होने के बाद प्रबंधन की सांसे फूलने लगी.  तत्काल सभी समझौता टेबल पर बैठे और मजदूरों को रोजगार देने पर प्रबंधन राजी हो गया. रोजगार मिलने की खुशी में मजदूरों ने जश्न मनाया और संयुक्त मोर्चा के नेताओं के जयकारे लगाए. 

कौन-कौन थे वार्ता 

वार्ता में महा महाप्रबंधक सोमेन चटर्जी, अपर महाप्रबंधक पीके सिंहा, नागेंद्र यादव, देव प्रभा आउटसोर्सिंग के निदेशक कुंभनाथ सिंह, नेताओं में भाजपा व जनता मजदूर संघ की नेत्री रागिनी सिंह, निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, बिंदा पासवान, राजेंद्र पासवान, शैलेंद्र सिंह, सुरेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, संजय यादव, मनीष यादव, हरे राम पासवान, राम प्रसाद यादव, आशा वर्मा, हरेंद्र निषाद, राजेश बीरुआ, पुष्पा देवी, पुनिया देवी आदि भी थे.  रोजगार मिलने की खुशी में मजदूरों ने भाजपा नेत्री रागिनी सिंह और अरूप चटर्जी का जोरदार स्वागत किया.  रागिनी सिंह ने मजदूरों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.  रागिनी सिंह ने कहा कि यह मजदूरों की लड़ाई का नतीजा है. मजदूरों को अपना हक मिला है. यह मजदूरों की जीत है.   

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.