✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कौन है रौशनी खलको जिस पर राजधानी रांची ने जताया भरोसा

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 28, 2026, 5:02:47 PM

रांची(RANCHI): नगर निगम की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रौशनी खलखो अब शहर की नई मेयर बन गई हैं. करीब आठ साल बाद रांची को नई मेयर मिली है और शहर की कमान अब उनके हाथों में आ गई है. नगर की जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें 14,363 मतों के अंतर से विजयी बनाया.

इस चुनाव में रौशनी खलखो को कुल 1,57,669 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो को 1,43,306 मत प्राप्त हुए. मतगणना के पहले चरण से ही रौशनी बढ़त बनाए हुए थीं और अंत तक यह अंतर कायम रहा.

कौन है रौशनी खलखो

रौशनी खलखो का राजनीतिक सफर काफी लंबा और मजबूत रहा है. वे वार्ड नंबर 19 से दस बार पार्षद रह चुकी हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. क्षेत्र में उनकी पकड़ और जनसंपर्क मजबूत रहा है. वर्ष 2018 में वे वार्ड 19 से निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं. उस चुनाव में उनके खिलाफ किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन तक दाखिल नहीं किया था, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है.

हाईकोर्ट में याचिका, फिर हुआ चुनाव

रौशनी खलखो का नाम उस समय भी चर्चा में आया था जब उन्होंने झारखंड नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इसके बाद ही राज्य में निकाय चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी. इस पहल ने उन्हें एक सक्रिय और संघर्षशील जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया.

संपत्ति और आय का ब्यौरा

नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार रौशनी खलखो के पास कुल 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है. आयकर रिटर्न 2025-26 के अनुसार उनकी वार्षिक आय 6.89 लाख रुपये दर्ज की गई है. वहीं उनके पति सुजीत उरांव की सालाना आय 7.06 लाख रुपये बताई गई है. पति-पत्नी दोनों व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और नियमित रूप से आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं

अब जनता की उम्मीदें

रांची जैसे तेजी से विकसित होते शहर में सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक, जलनिकासी, अवैध निर्माण और बुनियादी ढांचे की चुनौतियां बड़ी हैं. जनता ने रौशनी खलखो पर विश्वास जताया है और उनसे शहर में बेहतर प्रशासन और विकास की उम्मीद की जा रही है. वार्ड पार्षद से लेकर मेयर तक का उनका यह सफर राजनीतिक अनुभव में काफी लंबा रहा. अब उनके कार्यकाल में रांची को किस दिशा में आगे बढ़ाती हैं. ये आने वाला समय बताएगा.

Tags:Who is Roshni KhalkoRoshni KhalkoRanchiRoshni Khalkho is now the new mayor of the citynew mayor of the cityjharkhandranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.