☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: विकास का हाल देखिये -छह माह में ही टूटने लगी सड़क 

DHANBAD: विकास का हाल देखिये -छह माह में ही टूटने लगी सड़क 

धनबाद(DHANBAD):  बलियापुर से गोबिंदपुर रोड के सिंदूरपुर पुल के पास रोड अभी से ही टूटने लगा है.  जबकि रोड के बने अभी छह माह भी नहीं हुआ है. रोड के बीच में गड्ढा बन जाने के कारण किसी भी समय  दुर्घटना हो सकती है. अगर ऐसी कोई घटना होती है तो दोषी किसे माना जाएगा, ठेकेदार  को या पथ निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी को.  एस, एस,के, एम, ट्रस्ट सिंदूरपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार मुखर्जी का कहना है कि पुल के ऊपर ठीक रोड के बगल मे ही बड़ा नाला बनाया गया है, उसके ऊपर लगाए गए स्लैब भी ठीक से बैठाया नही गया है. जिसमें  किसी का पांव फंस सकते है. कोई बच्चा या मवेशी स्लैब के भीतर गिर सकते हैं.

पुल के निर्माण के दौरान जो गिट्टी, चिप्स आदि गिराया गया था, उसे संपूर्ण रूप हटाया नहीं गया है.  जिससे भी दो पहिया वाहनों के लिए खतरा हो  गया है. सवाल उठता है कि क्या प्राक्कलन के अनुसार सड़क का निर्माण नहीं किया गया है या फिर प्राक्कलन ही गलत बनाया गया है.  आखिर इसकी जांच कौन करेगा,  ठेकेदार ने अगर गड़बड़ी की है तो उसे लोगों की जान की कीमत पर राहत नहीं मिलनी चाहिए और अगर इंजीनियर इसके लिए जिम्मेवार हैं तो उन्हें भी सजा मिलनी ही चाहिए. 

Published at:06 Jul 2022 01:39 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.