✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कौन है प्रिंस खान का करीबी राहुल राणा सिंह, जिसका नेताओं और सफेदपोश से जुड़ा है कनेक्शन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 3:23:19 PM

रांची(RANCHI): झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग से जुड़ी कई कहानी अब सामने आने लगी. विदेश में बैठ कर गैंग चलाने वाले प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ. जिससे झारखंड में हड़कंप मचा है. इस नेटवर्क में एक बड़ी और अहम कड़ी के रूप में रांची के राहुल राणा सिंह का नाम सुर्खियों में है.जिसे रांची पुलिस तलाश रही है. लेकिन अब सवाल है कि आखिर कौन है राहुल राणा सिंह और इसका रॉल क्या था और कैसे प्रिंस खान तक पहुंच गया.

सबसे पहले बात गैंगस्टर प्रिंस की करें तो यह खुद विदेश में बैठा है. लेकिन झारखंड में हर दिन गोली कांड को अंजाम इसके एक इशारे पर दिए जाते है. रांची से लेकर धनबाद,पलामू और अन्य जिले तक इसके शूटर पहुंच कर गोली चलाने से परहेज नहीं करते है. लेकिन इस सब के बीच अब पुलिस ने खुलासा किया है कि प्रिंस खान गैंग को राहुल राणा सिंह शूटर मुहैया कराया करता था. प्रिंस खान के लिए रांची में एक कड़ी के रूप में काम कर रहा था.

रांची के होटल टिटोस में गोली कांड के बाद राहुल का खुलासा

रांची के एयरपोर्ट रोड में मौजूद होटल टिटोस गोली कांड में फायरिंग के बाद पुलिस को राहुल के नाम की जानकारी मिली. गोली कांड को अंजाम देने के बाद शूटर धनबाद भागे लेकिन पुलिस ने उनका एनकाउंटर किया. जिसके बाद सभी से पूछताछ की गई. इस पूछताछ में जानकारी मिली की शूटर  को भेजने वाला कोई और नहीं बल्कि रांची के लालपुर का रहने वाला एक युवक है. सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जिसमें खुलासा हुआ की 2023 में वह प्रिंस खान के संपर्क में था और शूटर उपलब्ध कराने का काम करता था.   

पुलिस कर रही तलाश

पुलिस को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद राहुल राणा की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. लेकिन रांची से वह फरार हो गया. रांची पुलिस को सूचना मिली की वह बैंगलोर में है. जिसके बाद पुलिस टीम राहुल की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची. लेकिन वहां से भी वह फरार हो गया. वह कहां है यह जानकारी किसी को नहीं है. लेकिन अब पुलिस ने जांच तेज की है. जिससे राहुल को गिरफ्तार किया जा सके. और पूरी कहानी की तह तक पहुंच कर इससे जुड़े सभी लिंक को तोड़ा जा सके.

 कौन है राहुल सिंह

बता दे कि राहुल राणा सिंह एक सामान्य सा युवक है. लालपुर इलाके में रहकर वह पढ़ाई करता था. इस बीच ही वह पढ़ाई छोड़ कर अपने रिश्तेदार के सूअर के कारोबार में उतरा. जिसके बाद वह देखते ही देखते कई प्रतिबंधित कारोबार में सक्रिय हुआ. और 0 से हीरो तक का सफर तय कर लिया. राहुल के बाद पैसे आने लगे. लेकिन इसके बाद इसे और पैसों की लालच हुई. और इसी बीच यह प्रिंस खान के संपर्क में आया. जिसके बाद गैंग के लिए काम करने की शुरुआत की.

प्रिंस खान से मुलाकात

साल 2023 में राहुल दुबई गया और दावा है कि उसकी मुलाकात वहां प्रिंस खान से हुई. प्रिंस ने एक पार्टी भी दी. जिसमें प्रिंस के साथ राहुल के मौजूदगी की बात कही जा रही है. हलाकी द न्यूज पोस्ट इसकी पुष्टि नहीं करता है. प्रिंस से मुलाकात के बाद राहुल के पास और भी पैसे आने लगे. देखते ही देखते वह ब्लैक गाड़ियों के काफिले से घूमने लगा और पुलिस से उसे बॉडीगार्ड भी मिल गए. इसके बाद थाना की गड़िया उसे स्कॉर्ट कर रही थी. अब पूरे मामले की जांच में खुलासा होगा. आखिर किसकी मेहरबानी से बॉडीगार्ड मिला और पूरी कहानी के पीछे और कितने किरदार है.                                        

Tags:Prince KHanGangster Prince KhanJharkhand NewsRanchi NewsPrince khan linkrahul rana singhRanchi policeJharkhand UpdateJharkhand Ka news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.