✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दक्षिण में लालू प्रसाद की पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले कौन हैं पीके प्रवीण!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 7:13:05 PM

TNPDESK:लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का झंडा दक्षिण भारत में भी बुलंद हुआ है. दक्षिण भारतीय राज्य केरल में उनकी पार्टी के  उम्मीदवार की जीत हुई है.  केरल विधानसभा चुनाव में कुथुपारंबा विधानसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार पीके प्रवीण की जीत हुई है.  उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के उम्मीदवार को पराजित किया है.  

आठ को हराकर राजद के टिकट पर जीते हैं चुनाव 

इस विधानसभा सीट से कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे. राजद  उम्मीदवार पीके प्रवीण को 70,448 वोट प्राप्त हुए हैं. भाजपा के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे. केरल में कांग्रेस पार्टी के गठबंधन वाली यूडीएफ की सरकार बनती दिख रही है. चलिए , हम आपको बताते हैं कि कौन है पीके प्रवीण, जिन्होंने दक्षिण भारतीय राज्य में लालू प्रसाद की पार्टी का झंडा बुलंद किया है.  
पी
के प्रवीण एक कारोबारी हैं,वह बेदाग छवि के नेता हैं 

दाखिल शपथ पत्र के अनुसार पीके प्रवीण एक कारोबारी हैं.  उनके पास कुल  3.5 करोड़ की संपत्ति है.  इसमें 1.33 करोड़ की चल संपत्ति और 2.05 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है.  पीके प्रवीण बेदाग़  छवि के नेता हैं.  उनके ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है.  बता दे कि केरल में राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था.  कांग्रेस पार्टी यूडीएफ गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी.  बिहार में गठबंधन के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल ने केरल में लेफ्ट पार्टी का दामन थमा.  तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार को गए थे.

Tags:DhanbadKeralChunawRJDTicketPk praveenBiharRJD WIn in KeralKerala NewsPK PRaveen NewsLalu Yadav NewsLalau NewsBihar Politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.