✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद पुलिस को चुनौती देने वाले कौन? गाड़ी के नंबर प्लेट पर यादव,राजपूत के बाद  अब क्या?

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 8, 2026, 2:17:19 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस के अभियान को "ठेंगा"  दिखाते हुए फैंसी नंबर के शौकीन मनमर्जी चला रहे हैं. सड़क पर "बादशाहत" दिखा रहे है. पुलिस को एक्शन के लिए ललकार रहे हैं.  धनबाद पुलिस लगातार वाहनों की जांच -पड़ताल कर रही है.  बड़ी मात्रा में चालान काटे जा रहे हैं ,बावजूद कोयलांचल  में फैंसी नंबर का शौक पुलिस को मुंह चिढ़ा रहा है.  धनबाद में पहले राजपूत, फिर यादव के बाद अब एक और फैंसी नंबर प्लेट वाला वाहन सड़क पर बेधड़क दौड़ रहा है.  इस बार वाहन  के नंबर प्लेट पर राजपूत या यादव नहीं लिखा है ,बल्कि विवेकगेमिंग लिखकर वाहन  को दौड़ाया  जा रहा है. 

राजपूत और यादव के बाद अब क्या ?
 
यह  अलग बात है कि राजपूत और यादव लिखे  वाहनों को पुलिस ने जब्त  कर लिया है.  फिर भी ऐसा करने वालों में पुलिस का डर नहीं बैठ रहा है.  कहने  को तो धनबाद पुलिस फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ अभियान चला रही है.  लेकिन कुछ वाहन मालिक लगातार चुनौती दे रहे हैं.  दरअसल, राजपूत और यादव लिखे फैंसी नंबर प्लेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.  किसी ने इसकी शिकायत झारखंड के परिवहन मंत्री से की थी.  परिवहन मंत्री ने धनबाद एडमिनिस्ट्रेशन को निर्देशित किया कि इमीडिएट कार्रवाई की जाए. 

दो वाहनों  को तो पुलिस ने जब्त कर लिया था ,लेकिन -
 
उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और वाहनों को जब्त  कर कानूनी कार्रवाई की गई.  माना जाने लगा कि इसके बाद अब फैंसी नंबर प्लेट लगाने  वालों के मन में पुलिस का डर हो जाएगा, उन्हें कार्रवाई का भय  होगा, लेकिन ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है.  जानकारी के अनुसार बाघमारा की सड़कों पर नंबर की  जगह विवेकगेमिंग लिखकर एक वाहन  अभी भी दौड़ रहा है.  इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.  नियम के मुताबिक किसी वाहन के नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर ही अंकित करना होता है.  अब विवेकगेमिंग लिखे वाहन  को परिवहन विभाग ढूंढ रहा है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandWahanFancy NumberPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.