✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

50 हज़ार बेज़ुबान परिंदो के लिए कौन बनवा रहा आशियाना! इस आदमी के पागलपन को क्या कहेंगे आप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:06:21 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में ब्लैड मैन के नाम से पहचना बना चुके अखिलेश चौधरी ने एक बड़ी ही प्यारी और अनोखी पहल की है. जहां वे 50 हजार पक्षियों का घोंसला बनाने का बीड़ा उठाया है. वहीं शहर के लोगों से अपील किया है कि पंक्षियों को बचाने के लिए पेड़ों पर पानी और दाना जरुर रखें ताकि प्रचंड गर्मी से इन बेजुबान नन्ही सी जानों को बचाया जा सके.

इस तरह बच सकती है बेजुबानों की जान

आपको बताये कि जमशेदपुर में इन दिनों कड़कड़ाती धूप और गर्मी गर्मी पड़ रही है, जिससे आम लोगों के साथ पशु-पक्षियों का भी जीना मुहाल हो गया है.वहीं पशु-पक्षियों को गर्मी के मौसम में पानी और दाना मिलने में भी दिक्क़ते आ रही है. वहीं अखिलेश चौधरी इनके लिए घोंसला बनाकर वे शहर के विभिन्न जगहों पर पेड़ पर लगा रहे है, इतना ही नहीं अखिलेश चौधरी ने संकल्प लिया है कि एक वर्ष तक इस मुहीम को चला कर 50 हजार घोंसला बना कर वे शहर के विभिन्न जगहों पर पेड़ इन घोसलों को लगाएंगे. घोंसला के साथ-साथ दाना और पानी के लिए मिट्टी के बर्तन भी लगा रहें है, ताकि ये भूखे ना रहे.

युवा भी हो रहे है प्रेरित

अखिलेश चौधरी का कहना है कि इस समय प्रवासीय पक्षी का भी शहर आना होता है, गर्मी से ज़ब आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो इन बेज़ुबानों को कितनी परेशानी होती होगी.वहीं इनके मुहीम से प्रेरित हो कर शहर के युवा भी घोंसला और पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तन लगाने का संकल्प लिया है. युवा ने भी कहा कि इस तरह से घोंसला और पानी देकर पक्षियों की जान बचाई जा सकती है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:unique initiativeunique initiative of bled manbled mand jamshedpurtrending newsviral newsspecial news jamshedpurjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.