✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नाच देखने के दौरान प्रेमी जोड़े के साथ गाँव के लोगों का हुआ विवाद , फिर अँधेरे में खेत ले जाकर कर दिया बड़ा कांड

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 8:00:35 PM

खूंटी(KHUNTI): खूंटी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी पैदा कर दी है.  सोयको थाना क्षेत्र के मॉडल विलेज जिवरी में अज्ञात अपराधियों ने एक नाबालिग युवक और युवती की टांगी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अपराधियों ने दोनों के शवों को मारंगबुरु पहाड़ की तलहटी में फेंक दिया था. जिसके बाद सोमवार को स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों शवों को बरामद कर लिया है. इस घटना के बाद से पूरे ग्रामीण इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, सोयको थाना क्षेत्र में एक पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए बिसु पाहन और सुमी मुंडू भी पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान ही देर रात बिसु पाहन का कुछ स्थानीय अपराधी प्रवृत्ति के युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी हिंसक हो उठे और उन्होंने कानून को अपने हाथ में ले लिया और कुछ ही देर में एक खूनी रूप अख्तियार कर लिया.

इस विवाद के बढ़ने के बाद आरोपियों ने दोनों नाबालिग को जबरन पकड़कर उन्हें खींचते हुए कार्यक्रम स्थल के पास ही स्थित एक सुनसान खेत में ले गए. जिसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना भयावह था कि दोनों नाबालिगों ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के डर से लहूलुहान शवों को मारंगबुरु पहाड़ की तलहटी में छिपा दिया. बाद में पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Tags:Khunti double murderChhau dance disputehonor killing Jharkhandminor couple killedSoyko police investigationMarangburu hill murderaxle attack crimerural violence Khuntiyouth hacked to deathJharkhand crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.