✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ISIS का कौन सा संदिग्ध NIA के हत्थे चढ़ा, जानिए किस राज्य से रखता है ताल्लुक

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:37:20 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में तलाशी अभियान चलाकर बाटला हाउस निवासी मोहसिन अहमद को ISIS से जुड़ी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है.

आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है  मोहसिन अहमद

जांच एजेंसी के अनुसार उसने 6 अगस्त को बाटला हाउस के जोगाबाई एक्सटेंशन में रह रहे मोहसिन अहमद के आवासीय परिसरों की तलाशी ली और बाद में उसे आईएसआईएस की ऑनलाइन और ऑन-ग्राउंड गतिविधियों से संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मोहसिन अहमद आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है.

धन एकत्र  करने का आरोप

मोहसिन को भारत के साथ-साथ विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से आईएसआईएस के लिए धन एकत्र करने में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है. वह आईएसआईएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए इन पैसों को सीरिया और अन्य जगहों पर क्रिप्टोकरेंसी के रूप में भेज रहा था.

दिल्ली में बीता रहा था दिन

मोहसिन बिहार से ताल्लुक रखता है. काफी समय से दिल्ली में रह रहा था. शनिवार रात उसकी पहचान की गई और उसे उठाया गया और पूछताछ के लिए एनआईए मुख्यालय लाया गया. एनआईए ने 25 जून को आईपीसी की धारा 153ए और 153बी और यूए (पी) एक्ट की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत स्वत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था.मोहसिन बिहार से जुड़ा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.