✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड सरकार का कौन सा विभाग महिलाओं को देने जा रहा है तोहफा, जानिए

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:09:45 PM

रांची (RANCHI): झारखंड का एक विभाग महिलाओं को सौगात देने जा रहा है. इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं.इस पर सरकार के स्तर से यानी कैबिनेट की मोहर लगने बाकी है.इसका लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को होगा.जानिए क्या कुछ है इस योजना में.

जानिए किन महिलाओं को मिलेगा यह तोहफा

चलिए हम आपको बता रहे हैं कि जेएसएलपीएस जो ग्रामीण विकास विभाग के अधीन आता है. उसने यह प्रस्ताव तैयार किया है कि सखी मंडल की महिलाओं को साड़ी और पेटीकोट दिया जाए. ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री के पास यह संचिका पहुंची है. इस पर प्रत्येक महिला 500 रुपए का खर्च आएगा. हम आपको बता दे की झारखंड में सखी मंडल के तहत लगभग 32 लाख महिलाएं हैं. स्वयं सहायता समूह की इन महिलाओं को इसका लाभ मिलने जा रहा है किसी-किसी सखी मंडल में आठ या 10 महिलाएं होती है. झारखंड सरकार की इस नई योजना से सखी मंडल की लाखों महिलाओं को उसका लाभ मिलेगा. साड़ी और पेटीकोट दोनों की सम्मिलित लागत 500 रुपए से अधिक नहीं होगी.ग्रामीण विकास विभाग के पास यह प्रस्ताव जेएसएलपीएस की ओर से आया है.इस पर मंथन चल रहा है.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayhindi newslatest newsnews jharkhandjharkhand latest newsranchi newstop newstoday jharkhand newsnewsbreaking newsjharkhand breaking newsjharkhandjharkhand ka news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.