☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किस ओर जा रहे हैं झारखंड के बच्चे, तीन नाबालिग ने किया नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

किस ओर जा रहे हैं झारखंड के बच्चे, तीन नाबालिग ने किया नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

रांची(RANCHI): झारखंड का नाम सुनते ही आपके जेहन में जल जंगल जमीन और माओवाद आता था. लेकिन इनदिनों झारखंड बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार के लिए देश में सुर्खियों में बना हुआ है. झारखंड में हर दिन बेटियां हवसी दरिंदों की शिकार हो रही हैं. ताजा मामला रांची से महज 20 किलोमीटर दूर तुपुदाना थानां क्षेत्र का है. यहां एक नाबालिग के साथ तीन नाबालिग लड़को ने सामूहिक दुष्कर्म किया है.

सूत्रों की मानें तो तीनों नाबालिग बच्चे मोबाइल में ब्लू फिल्म देख कर इतना कुछ कर बैठे थे. फिलहाल पुलिस ने तीनों नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है. लड़की का मेडिकल जांच के लिए भी भेज दिया है.

झारखंड की बात करें तो यहां हर दिन महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार बलात्कार के मामले सामने आ रहे है. कुछ दिन पहले की बात है एक रिटायर्ड आईएएस की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा ने किस तरह से आदिवासी महिला पर जुल्म किया था. इसके अलावा रांची के नारकोपि थाना क्षेत्र में एक हवसी दरिंदे ने नाबालिग को शिकार बनाया था .वहीं दुमका में अंकिता और फिर कल दो बेटियों के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई थी.

Published at:04 Sep 2022 02:46 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.