रांची(RANCHI): मनी लाउंड्रिंग के आरोप में जेल में बंद हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार ने जमानत की अर्जी दाखिल की है. इस अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत ने तिथि निर्धारित की है. राजीव कुमार मनी लाउंड्रिंग के आरोप में 18 अगस्त से न्यायिक हिरासत में हैं. बता दें कि कोलकाता पुलिस के एआरएस विभाग ने हैरिसन स्ट्रीट में अवस्थित माल से बीते 31 जुलाई की रात को 50 लाख रुपए नकद के साथ राजीव को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के 18 वें दिन ईडी ने राजीव कुमार के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया.
वकील राजीव कुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई आखिर कब होगी, जानिए

Published at:15 Sep 2022 11:59 PM (IST)
Tags:News