✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: बस- हाईवा में सीधी टक्कर, 2 घायल, कब थमेगा सड़क हादसा ?

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:48:34 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका में प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी दुमका - पाकुड़ मुख्य मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ये सड़क मौत के मार्ग के रूप में तब्दील हो गया है. पाकुड़ मुख्य मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की सुबह इस मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया. दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नकटी के समीप कोयला लोड हाईवा और बस की आमने सामने की टक्कर हो गई. गनीमत रही कि इस घटना में बस के खलासी और एक यात्री ही घायल हुए. घटना सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार रांची से पाकुड़ जाने वाली सानिया बस और पाकुड़ से दुमका आ रही कोयला लोड हाईवा के बीच टक्कर हुई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पूर्व दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

ट्रैफिक लोड बढ़ने के कारण हो रही है दुर्घटनाएं

लगभग 7 महीने पूर्व दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में कोल डंपिंग यार्ड की शुरुआत की गई है, जहां पाकुड़ के अमडापाड़ा से सड़क मार्ग से कोयला पहुंचाया जाता है. इस कार्य में लगभग 300 वाहन लगे हुए हैं. ट्रैफिक लोड बढ़ने के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और लोग असमय अपनी जान गवा रहे हैं. 1 सप्ताह के भीतर यह चौथी घटना है. इस मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन भी प्रयासरत है. पिछले रविवार को दुर्घटना के बाद एसडीओ के नेतृत्व में ट्रक ओनर एसोसिएशन और कोयला ढुलाई में कार्यकारी एजेंसी के साथ बैठक भी हुई. दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए कई निर्देश दिए गए. इसके बावजूद हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:road accidentsaccidentsDumkaJHARKHANDUPDATEJHARKHANDNEWSJHARKHANDLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.