✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भेष बदल कर जब एसएसपी पहुंचे थाना, दरोगा की निकल गई हेकड़ी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:40:59 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अपने काम में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की खैर नहीं है.किसी तरह की शिकायत  थानेदारों के खिलाफ अगर मिलती है तो उनपर गाज गिरना तय है.रांची में एसएसपी के पद पर पदभार लेने के बाद से ही SSP चंदन सिन्हा तेवर में दिख रहे है.इसी कड़ी में रांची शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का आदेश सभी थाना को दिया.जिसके बाद खुद औचक निरीक्षण करने पहुंच गए.इस दौरान काम में कोताही बरतने वाले थानेदारों को शो कॉज किया गया है.

बता दे कि रांची एसएसपी चंदन सिन्हा एंटी क्राइम चेकिंग का आदेश देने के बाद सिविल ड्रेस में बाइक पर निरीक्षण करने निकले.उनके साथ कोई सुरक्षा कर्मी भी नहीं था.किसी तरह से वह पहचान में नहीं आरहे थे.यहां तक की उन्हें थानेदारों ने भी नहीं पहचना. विभिन्न  मार्गो पर चेकिंग अभियान जारी था.कई वाहनों को रोक कर पुलिस अधिकारी चेक कर रहे थे,उसी कतार में  एसएसपी भी खड़े हो गए.

इस दौरान एसएसपी ने देखा की कई गाड़ियों को बिना चेक किये ही क्रोस कराया जा रहा था.सिर्फ गाड़ियों का नम्बर लिख कर रेकॉर्ड मेंटेन करने का काम किया जा रहा है.निरीक्षण के बाद एसएसपी वापस लौट कर काम में कोताही बरतने वाले सुखदेवनगर,चुटिया,अरगोड़ा और लालपुर थाना प्रभारी को शो कॉज किया है.

Tags:When the SSP reached the police station in disguisethe inspector lost his temper.ssp ranchijharkhand policessp chandan sinha'ranchi police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.