✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मनाक! शराब के लिए पैसे देने से किया इनकार तो बेटे ने टांगी से काटकर की मां की हत्या, जब पुलिस पहुंची तो...... 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:24:04 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. एक बेटे ने अपनी मां की टांगी से काटकर हत्या कर दी. बेटा शराब पीने का आदि था. अक्सर शराब पीने के लिए अपनी मां से पैसे मांगता था और पैसा नहीं देने पर मां के साथ गाली गलौज और मारपीट करता था. इसी कड़ी में सोमवार की रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और फिर मां से पैसे मांगने लगा. जब मां ने पैसे देने से मना किया तो उसने टांगी से काटकर मां की हत्या कर दी. घटना पीरटांड़ थाना इलाके के पालगंज गांव के बरही टोला  का है. 

आरोपी बेटे ने कबूला अपना जुर्म 

वहीं जब इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मंगलवार की अहले सुबह जांच के लिए पहुंची. आरोपी बेटे की हिम्मत तो देखिए उसने पुलिस के सामने आ कर जुर्म कबूला और समर्पण भी कर दिया. इस दौरान पुलिस ने उस टांगी को भी बरामद कर लिया है जिससे आरोपी बेटा प्रदीप साहू ने अपनी मां मीना देवी  की सोमवार देर रात हत्या की थी.  वैसे ये स्पष्ट नहीं हो पाया है की आरोपी बेटा प्रदीप साहू ने अपनी मां की हत्या क्यों की. पीरटांड़ थाना पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ में जुटी हुई है. 

यह है पूरा मामला 

पुलिस की माने तो आरोपी प्रदीप साहू नशे का आदि था और अक्सर मां से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता रहता था. जबकि प्रदीप साहू शादीशुदा था, और दो बच्चो का पिता है. इधर मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस ने मृतका मीना देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर थाना ले गई. जानकारी के अनुसार आरोपी बेटा प्रदीप का पिता और मृतका का पति मदन तेली का गिरिडीह सीसीएल का कर्मी है. सोमवार की रात भी वो ड्यूटी के लिए गिरिडीह कोलियरी चला गया था. जबकि मृतका का दूसरा बेटा संदीप साहू भी घर से बाहर था, तो वहीं आरोपी प्रदीप की पत्नी अपने बच्चों को लेकर पिछले तीन दिनों से मायके में थी. इसी क्रम में सोमवार की देर रात प्रदीप शराब के नशे में घर लौटा, और मां से पैसे की मांग करने लगा. और जब मां मीना देवी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो वहशी बेटा ने टांगी से वारकर मां की हत्या कर दिया. देर रात हुए घटना के बाद जब स्थानीय ग्रामीणों ने देखा की मीना देवी का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा है तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.  देर रात ही पीरतांड थाना पुलिस जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई.  लेकिन तब तक आरोपी बेटा फरार था. वही दूसरे दिन मंगलवार सुबह जब डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार और पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलकश पालगंज पहुंचे, तो आरोपी प्रदीप पुलिस के सामने आया और अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस के सामने सरेंडर किया. 

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:jharkhandगिरीडीहgiridihson killed his monterson murder his mothergiridih crime newscrime newscrime reportmurder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.