✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका से बड़ी खबर : दहेज में नहीं मिला ट्रैक्टर तो दामाद ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:52:14 AM

 दुमका(DUMKA) जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने की घटना सामने आया है। गोविंदपुर गांव के कदिया टोला में दहेज में ट्रैक्टर नहीं मिलने से नाराज दामाद ने ससुर को पीट पीटकर मार डाला। घटना उस वक्त घटी जब गोविंदपुर गांव निवासी रविन्द्र कापड़ी अपनी बेटी से मिलने उसी गांव स्थित अपनी बेटी दामाद के घर गया था। इसी दौरान विवाद होने पर दामाद सुधीर यादव ने ससुर की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एंबुलेंस से घायल ससुर को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया गया। देवघर सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस बाबत सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। मृतक की पत्नी ने देवघर पुलिस को फर्द बयान दिया है। उसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया गया है।

बीमार बेटी से मिलने गया था पिता

जानकारी के अनुसार रविंद्र के पास अपना खुद का तीन ट्रैक्टर है। सुधीर अपने ससुर से एक ट्रैक्टर की मांग कर रहा था, जबकि रविन्द्र दामाद को ट्रैक्टर देने से मना कर दिया था। इस बात को लेकर अक्सर उन लोगों का विवाद होता रहता था। एक दिन पूर्व रविन्द्र को पता चला कि उसकी बेटी को एपेंडिक्स हो गया है। इसकी जानकारी पर वह अपनी बेटी से मिलने गया था, बेटी से मिलने के बाद रविन्द्र अपनी बेटी को बेहतर ईलाज के लिए घर ले जाना चाहता था। लेकिन दामाद ने ज़िद पकड़ लिया कि अगर ट्रैक्टर नहीं मिला तो वो अपनी पत्नी को ले जाने नहीं देगा। इसी विवाद में उसने अपने ससुर पर जान लेवा हमला कर दिया। 


एक वर्ष पूर्व बेटी ने सुधीर से किया था प्रेम विवाह

हत्या के आरोपी दामाद ने एक वर्ष पूर्व ही गांव के ही सोनम से प्रेम विवाह किया था। सोनम अपने माता पिता की इकलौती बेटी हैं। गांव में दोनों का घर एक ही मौहल्ले में है। प्रेम विवाह के बाद सुधीर अपने ससुर की संपत्ति पर नजर बनाए बैठा था, वह अक्सर ससुर से ट्रैक्टर, जमीन की मांग करते रहता था, जबकि रविन्द्र अपने दामाद को घर जमाई बनने पर ही उसे कुछ देने की बात कह रहा था।

Tags:When the dowry was not metfriendship threatened and relationships were destroyed.Dumkadumka newsdumka updatedumka news saraiyahathharkhanddumka hindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.