☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: बीमार माता-पिता ने बेटी को शादी समारोह में जाने से रोका तो लगा ली फांसी, जानिए पूरा मामला

पलामू: बीमार माता-पिता ने बेटी को शादी समारोह में जाने से रोका तो लगा ली फांसी, जानिए पूरा मामला

टीएनपी डेस्क: बीमार माता-पिता ने बेटी को शादी समारोह में जाने से रोका तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी. यह पूरी घटना पलामू जिले के छतरपुर सिटी की है. आपको बताते चलें कि बीमार माता-पिता ने अपनी नाबालिग छोटी बेटी को शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के घर जाने से रोक दिया था. इससे क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खुदकुशी कर ली. परिजनों की सूचना पर रात में ही छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

परिजनों ने बताया कि दोनों बहनें शादी समारोह में हरिहरगंज थाना के एक गांव निवासी रिश्तेदार के घर जाने की जिद कर रही थी. परंतु अपनी अस्वस्थता के कारण माता-पिता ने बड़ी बेटी को शादी समारोह में भेज दिया. 16 वर्षीया छोटी बेटी को घर में ही रोक लिया. इससे क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे में चली गई. घर वालों ने जब रात में खाना खाने के लिए छोटी बेटी की तलाश की तो उसका कमरा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तब आसपास के लोगों का सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया. कमरे में नाबालिग का शव फंदे से लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी.

Published at:01 May 2025 07:29 AM (IST)
Tags:Jharkhand newsPalamu newsGirl committed suicideCrime newsPalamu police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.