✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गए थे बाबा मंदिर स्थित उमा भवन में लौटे तो गाड़ी का शीशा तोड़कर ये समान कर लिया गायब, संगठन के लोग हैं चिंतित

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:35:23 PM

देवघर (DEOGHAR): श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा आगामी 14 दिसंबर को बाबा मंदिर परिसर स्थित उमा भवन में शिविर लगाया जाएगा. इसको लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार झा अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल में चल रही तैयारियों का जायजा लेने आये थे. कार्यक्रम स्थल का जायजा ले ही रहे थे तो इनका ड्राइवर फ़ोन पर बताया कि गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान की चोरी हो गया. दरअसल संगठन के लोग चारपहिया वाहन से आये थे और मान सिंघी के पास अपनी गाड़ी को खड़ी किये थे. ड्राइवर चाय पीने पास की दुकान पर गया हुआ था जब लौटा तो देखा गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है. सूचना मिलते ही संगठन के लोग गाड़ी के पास पहुँचे तो देखा कि उनका लैपटॉप बैग गायब है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार झा ने बताया कि बैग में लैपटॉप के अलावा चेकबुक, एटीएम,आधार, पैन कार्ड कई जरूरी कागजात और संगठन का दस्तावेज था. इसकी सूचना मंदिर थाना को दी गयी।पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई है. इनदिनों बाबा मंदिर क्षेत्र में चोरो का आतंक बढ़ गया है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsUma Bhavan at Baba MandirSri Sathya Sai Seva OrganisationBaba mandir Deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.