✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जब बाज़ार में अचानक आ पहुंचे गजराज, किसी ने खींची सेल्फी तो कोई हुआ मौके से फरार 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:41:15 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित बिरसा चौक पर मंगलवार को अचानक एक जंगली हाथी आ पहुंचा. इससे अफरा तफरी मच गई. हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ इधर उधर भागते नजर आई. हांलाकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. वहीं कुछ लोगों ने हाथी को बाजार में देख खूब मजे लिए. 

गांव के रास्ते मुख्य पथ पर पहुंचा हाथी

जानकारी के अनुसार  हाथी चाकुलिया के उत्तर दिशा स्थित कुचियाशोली की ओर से सड़क से गुजरते हुए बिरसा चौक पर आ पहुंचा. गांव के रास्ते मुख्य पथ होते हुए हाथी चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा फिर बिरसा चौक पहुंचा. 

वन विभाग के कर्मी हाथी को ले गए 

हाथी के आने की सूचना पाकर भीड़ जुट गई और लोगों ने हाथी के साथ फोटो भी खिंचवाए. सूचना पर वन विभाग के कर्मी बाजार पहुंचे और बेंद जाने वाली मुख्य पथ होते हुए हाथी को ले गए. 

रिपोर्ट:  रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:jamshedpur newsjamshedpur market elephantmarket mein aaya hathi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.