✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की महिला को जब बैंक में 56 पेज का ट्रांजैक्शन रिपोर्ट मिला तो क्यों उड़ गए उसके होश, पढ़िए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:39:09 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की एक महिला के होश उस समय उड़ गए जब बैंक कर्मी ने उसे 56 पेज का ट्रांजैक्शन रिपोर्ट दे दी. एक दिन में 32 ट्रांजैक्शन तक किए गए है. उसके खाते में रुपए  जमा कराए गए और फिर विभिन्न तरीकों से निकाल लिए गए है. महिला ने इसकी शिकायत धनबाद के साइबर थाना में की है. महिला धनबाद की पुलिस लाइन की रहने वाली है और वह झाड़ू, पोछा का काम करती है. महिला ने बताया है कि रीता राय नामक एक महिला से उसकी जान पहचान हुई थी. एक दिन वह घर आई और कहा कि सरकारी योजना के तहत हर महीने ₹5000 दिला सकती है. इसके लिए बैंक में खाता खुलवाना होगा. झाड़ू पोछा का काम करने वाली महिला के पास खाता खुलवाने तक के पैसे नहीं थे .तो रीता ने ही  उसके इंतजाम किए. बैंक में खाता खुलवाया. घर में जब बैंक से मिले एटीएम कार्ड और पासबुक मिले तो वह लेकर घर आ गई. अगले दिन उसकी अनुपस्थिति में रीता घर आई और  बेटी से यह कहते हुए ले गई कि ,सरकारी सुविधा के लिए इसकी जरूरत है. उसके बाद यह सब कांड हो गया है. पुलिस रीता राय नामक महिला की तलाश कर रही है. लेकिन उसका कुछ आता पता नहीं चल रहा है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsCyber crimeCyber crime Dhanbad56 page transaction reportCyber police station of Dhanbadसरकारी योजना दिलाने के नाम पर ठगी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.