✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच जब सांसद के पड़ोसी के घर में हुई चोरी तो पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे सवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:59:00 PM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR):लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों चोरों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ गया है.पुलिस प्रशसान की ओर से दावा किया जाता है कि काफी मुस्तैदी के साथ काम किया जा रहा है, लेकिन फिर भी इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है.इस बाद भी चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही है.चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है, कि सांसद विद्युत वरण महतो के घर के आस पास इतनी सुरक्षा होने के बावजूद अगल बगल के घर में चोरी कर रहे है.ताजा मामला जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां तीन घंटे के भीतर 20 लाख के गहने और एक लाख नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है.

सांसद विद्युत वरण महतो के पड़ोसी के घर में हुई भीषण चोरी

आपको बताये कि  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शहर के सबसे पॉश इलाके में चोरों ने महज 3 घंटे के भीतर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.ये चोरी जमशेदपुर सांसद विद्युत वरन महतो के घर के ठीक बगल घर में की गई है.जहां परिवार के लोग 3 घंटे के लिए किसी कार्यक्रम में गए हुए थे, शाम 7 से लेकर 10 बजे के बीच चोर पीछे की तरफ से घर में घुसे और  दरवाजों की कुंडी तोड़कर चार अलमीरा में रखे लाखों रुपए के जेवर और नगद रुपए लेकर फरार हो गये. वहीं चोरों ने घर से एक किलोमीटर दूर गहने के डिब्बो को डस्टबिन में फेंक दिया

पुलिस पर उठ रहे कई सवाल

वहीं चोरी की घटना के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की जा रही है.सवाल यह उठता है कि शहर की सबसे पॉश इलाके में लाखों की चोरी हुई, जिस थाना क्षेत्र में शहर के सांसद, विधायक, डीसी एसएसपी रहते हैं, वहां महज 3 घंटे में इतनी भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर आसानी से फरार हो गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.फिलहाल  सीसीआर डीएसपी पूरे मामले की जांच कर जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:TheftTheft in jamshedpurmp vidyutwaran mahatojamshedpur policebistupur newstrendind newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.