✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JMM को बाय-बाय करने के बाद अब क्या करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पढ़िए

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:46:28 AM

रांची(RANCHI):  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साफ कर दिया है कि अब झामुमो में वापसी संभव नहीं है. भारी मन से टाइगर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलविदा करने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है. लेकिन अब एक सवाल सभी के मन में उठ रहा है कि आखिर अब टाइगर की अगली छलांग क्या है. वह कहाँ जाने वाले है. भाजपा के साथ आगे का सफर तय करेंगे या फिर अपनी नई पार्टी बना कर आगे का सफर तय करेंगे. इन सब सवालों का जवाब भी अब मिल गया है.चंपाई कुछ बड़ा करने की तैयारी में है.

दरअसल चंपाई सोरेन की नाराजगी की खबर लंबे समय से सुर्खियों में थी. लेकिन अब तक चंपाई सोरेन ने खुल कर कुछ भी नहीं बोला था. लेकिन रविवार को चंपाई सोरेन के भावुक पोस्ट ने सभी को चौका दिया. लंबे चौड़े पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पीड़ा को ज़ाहिर किया है. इसमें सीधे पार्टी पर सवाल खड़ा कर दिया. उन्होंने अपमान का आरोप लगाया है. यह साफ संकेत है कि अब झामुमो में वापसी तो संभव नहीं है. भले ही उन्होंने लिखित में कुछ भी पार्टी को नहीं भेजा है. ना ही इस्तीफा दिया है लेकिन जो बाते उनके सोशल साइट पर लिखी है. इससे साफ हो गया कि अब झामुमो से विदाई लेने का मन बना चुके है.

ऐसे में झामुमो छोड़ने के बाद कोल्हान टाइगर आगे क्या करने वाले है. भाजपा के साथ जाएंगे या फिर नई पार्टी बनाएंगे. इस सवाल का भी जबाव देर रात सोशल मीडिया पर भी मिल गया है. चंपाई  सभी जगह से झामुमो का टैग हटा कर दिल्ली में जम गए है. इसके बाद देर रात केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट लिख कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने लिखा कि “चंपाई दा आप टाइगर थे टाइगर है और रहेंगे एनडीए परिवार में आपका स्वागत है”       

इससे साफ हो गया कि अब चंपाई सोरेन जल्द ही भाजपा का दामन थाम लेंगे. सूत्रों की माने तो चंपाई सोरेन की देर रात दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात हुई है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है. अब एक से दो दिन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई भाजपा में शामिल हो सकते है. इसके बाद  विधानसभा चुनाव में एक बड़ी जिम्मेवारी भाजपा की ओर से दी जा सकती है.                           

Tags:hemant sorenbjp vs jmmjahrkhand newsjharkhand politicschampai sorenchampai soren join bjpchampai soren will join bjpchampai soren joins bjp livechampai soren to join bjpchampai soren joins bjpchampai soren joining bjp livechampai soren in bjpchampai soren bjpchampai soren news livechampai soren livechampai soren newsbjpchampai soren bjp newschampai soren bjp latestcm champai sorenchampai soren ex cmchampai soren new cmlatest newshindi newstop newsbreaking newstoday newstoday latest newschampai soren vs hemant sorenshivraj singh chouhanjmm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.