✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जिसका अंदेशा था वही हुआ!टिकट वापस लेने के बाद सुनील सोरेन ने जारी किया प्रेस नोट

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:50:55 AM

दुमका(DUMKA):आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा 19 मार्च से दुमका वासी लग रहे थे. भाजपा द्वारा जारी लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की ताजा सूची में दुमका लोकसभा से सीता सोरेन का नाम घोषित किया गया है. 19 मार्च को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने झामुमो छोड़ कमल पर सवार हो गई थी. दिल्ली में आयोजित समारोह में सीता सोरेन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. उसी वक्त से यह अंदेशा था कि भाजपा अपने प्रत्याशी को बदल सकती है जो आज सच साबित हुआ. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पहले दुमका लोकसभा से सुनील सोरेन को प्रत्याशी बनाया था.सुनील सोरेन वर्ष 2019 में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को पराजित कर सांसद बने थे.भाजपा के इस फैसले पर लोग उत्सुक थे कि सुनील सोरेन का रुख क्या होगा?

 लेकिन रविवार को भाजपा द्वारा जारी प्रत्यासियों की सूची सामने आते ही सुनील सोरेन की प्रतिक्रिया भी सामने आ गयी है. सुनील सोरेन द्वारा जारी प्रेस रिलीज में उन्होंने लिखा है कि "भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय को हृदय से स्वीकार करता हूं और दुमका लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और  मतदाताओं से  पार्टी हित में दल के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करने का आग्रह करता हूं.मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने विधायक और सांसद बनाया, दुमका लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार लङाया इसके लिए मैं प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय गृह मंत्री सहित पूरे राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं भाजपा के एक निष्ठावान सिपाही के रूप में पार्टी की सेवा करता रहूंगा। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।अबकी बार, भाजपा 400पार। जय भाजपा।"

 सुनील सोरेन ने रिलीज जारी कर केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय को भले ही स्वीकार्य कर लिया हो और तमाम कार्यकर्ताओं से इसे स्वीकार्य करने की अपील की हो, लेकिन सवाल उठता है कि भाजपा पहले से ही दुमका में कई गुटों में बटी है. सीता सोरेन के भाजपा में आने और प्रत्यासी बनाये जाने के बाद क्या तमाम गुट एक होकर लोक सभा चुनाव में प्रत्यासी की जीत सुनिश्चित करेंगे या फिर पार्टी को भीतर घात का सामना करना पड़ेगा .

रिपोर्ट: पंचम झा

Tags:BJPbJP jharkhandDumka loksabhaLoksabha jharkhand candidateCandidates list jharkhandJharkhand newsJharkhand breakingDumka updatesMP sunil sorenSunil soren newsSita soren updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.