✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ये कैसा इंसाफ! प्रेमी जोड़े को जूता चप्पल की माला पहनाकर ग्रामीणों ने गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 12, 2024,
Updated: 8:42 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ): झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए दिन कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां पंचायत की की तरफ से तुगलकी फरमान सुनाया जाता है, एक ऐसा ही मामला झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जा-चौकी थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां एक प्रेमी जोड़े को पकड़े जाने के बाद जूता चप्पल की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया और बेइज्जत किया गया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

पढ़ें ग्रामीणो ने महिला पुरुष पर क्या लगाया आरोप  

दरअसल ग्रामीणों का आरोप है कि नाजायज संबंध में पकड़े गए महिला और पुरुष पर तुगलकी फरमान सुनाया गया है. गांव के लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया और प्रेमी जोड़े को जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव मे घुमाने की सजा सुना डाली. इधर वीडियो वायरल होने के बाद साहिबगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को आधार बनाकर जांच के दायरा को बढ़ा दिया है. साथ ही घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गई.

पढें पुलिस ने मामले पर क्या कहा

पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. जांच के क्रम में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जिले के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अगर किसी को कोई शिकायत थी तो उसको पुलिस के पास आना चाहिए था. ऐसा नहीं करना चाहिए और जिसने भी ऐसी घिनौनी घटना की है,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Tags:Law and orderLaw and order of sahibganjSahibganj administrationMisbehave with love coupleTrending newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todaySahibganjSahibganj newsSahibganj news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.