✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ये क्या! जिसने चोरी की दर्ज कराई FIR, पुलिस ने उसी को भेज दिया जेल, डीएसपी ने किया चौकने वाला खुलासा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:36:44 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): आजादनगर थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है, जहाँ चोरी की शिकायत करने वाला ही असली चोर निकला. आर्थिक संकट से जूझ रहे वकार अहमद ने अपने ही घर से सोने के आभूषण गायब कर दिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज करा दी.

23 नवंबर को वकार अहमद ने थाना पहुंचकर बताया था कि उसके घर में चोरी हुई है और सोने के जेवर चोरी हो गए हैं. पुलिस ने मामले की जांच तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से की तो उसकी कहानी में कई विरोधाभास सामने आए. पूछताछ के दौरान पूरा सच खुल गया.

पुलिस ने वकार अहमद के पास से चोरी किए गए सभी सोने के गहने बरामद कर लिए हैं. जांच में पता चला कि व्यक्ति का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में उसने यह कदम उठाया.

पुलिस ने विभाग का समय और संसाधन बर्बाद करने के आरोप में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी परिस्थिति में कानून को धोखा देने की कोशिश न करें, क्योंकि सच देर-सबेर सामने आ ही जाता है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamhedpurjamshedpur latest newsjamshedpur big newsjamshedpur theftlatest newsviral newsbig newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.