✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 रंगदारी के लिए फोन कॉल्स के बाद  धनबाद में क्राइम का क्या हुआ नया ट्रेंड, पढ़िए इस रिपोर्ट में 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:22:54 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में अपराध का नया ट्रेंड-रंगदारी के लिए फोन कॉल्स के बाद अब अपहरण की घटना. अपहरण करने वाले भी पहले अपने को सीबीआई वाला बताते हैं. फिर 5 करोड रुपए की फिरौती मांगते हैं. जब उन्हें पता चलता  है कि इतनी की औकात अपहृत की नहीं है, तो एक करोड़ पर उतर आते हैं. फिर मारपीट कर छोड़ देते हैं. यह सब हुआ है शनिवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र में. अपहरण करने के लिए एसयूवी का इस्तेमाल किया गया. चार अपहरणकर्ताओं ने शनिवार को गोविंदपुर के कुरची मोड़ से कोयला कारोबारी रंजीत शर्मा और उनके चार वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने रंजीत शर्मा से 5 करोड] रुपए की मांग की. यही नहीं कारोबारी के फोन से उनके दोस्तों को फोन कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी. जिसे देने में उन लोगों ने असमर्थता जताई. फिर रंगदारी की रकम एक करोड रुपए कर दी गई. 

करीब 9 घंटे के बाद रंजीत शर्मा को मारपीट और लूटपाट कर अपराधियों ने उनके पुत्र के साथ महुदा मोड़ ले जाकर छोड़ दिया. जानकारी निकल कर आ रही है कि अपहरणकर्ता रंजीत शर्मा के सामने बच्चे को बांधकर पीटते रहे और पैसे का डिमांड करते रहे. रंजीत शर्मा कहते रहे कि वह इतने बड़े आदमी नहीं है कि फिरौती की रकम दे सके. इस पर अपहरण करने वाले रंजीत शर्मा जहां नौकरी करते हैं, उनके मालिक सहित अन्य लोगों को रंजीत के फोन नंबर से फोन करते रहे. जब भरोसा  हो गया कि गलतफहमी हो गई है तो उनलोगो ने रंजीत शर्मा को छोड़ दिया. इधर ,परिजनों से मिली शिकायत के बाद गोविंदपुर पुलिस की सूचना पर तेतुलमारी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी की. होटल से एक पकड़ा गया, वही दूसरा सुभाष चौक से गिरफ्तार हुआ. दो अपराधी फरार हो गए. रंजीत शर्मा अपने पुत्र के साथ गोविंदपुर बाजार गेहूं पिसवाने गए थे.

लौटने के क्रम में अपराधियों ने उनकी बाइक रोकी और पिता पुत्र का अपहरण कर लिया. इसकी सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस को रंजीत शर्मा की पत्नी ने पति और बेटे की अपहरण की लिखित सूचना दी. उसके बाद पुलिस रेस हुई. पत्नी ने बताया कि परिवार वाले लगातार रंजीत शर्मा के मोबाइल पर फोन कर रहे थे, लेकिन फोन बंद मिल रहा था. शाम 4 बजे जब कॉल रिसीव हुआ तो अपहरण करने वालो ने कहा कि घबराइए मत, वह लोग सीबीआई वाले हैं. रंजीत शर्मा परिवार के साथ पिछले 4 वर्ष से गोविंदपुर में घर बना कर रह रहे हैं. पहले धनबाद के पुलिस लाइन में रहते थे. वह मूलत बिहार के गया के रहने वाले हैं. झरिया के किसी कोयला कारोबारी के साथ जुड़कर कोयला का काम करते हैं. अपहरणकर्ताओं ने उनकी मोबाइल, घड़ी, चैन व अंगूठी ले ली है. उनके साथ मारपीट भी की है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. अपहरण करने वाले कौन थे. उनका मकसद क्या था, पुलिस इन सब बातों की जांच कर रही है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadGobindpurApharanPita-PutraPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.