✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के प्रमोशन पाए पुलिस अधिकारियों की क्या है गलती, आखिर क्यों 11 महीने से लटका है पोस्टिंग का मामला!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 1:48:59 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के 64 पुलिस इंस्पेक्टर्स को डीएसपी रैंक में प्रमोट किया गया था. यह प्रमोशन उन्हें 25 जून 2025 को दी गई थी. लेकिन यह  प्रमोशन केवल कागज में दर्ज हुई है. क्योंकि उन्हें कहीं भी पोस्टिंग नहीं दी गई है. आश्चर्यजनक बात है कि इन 64 में से कई पुलिस अधिकारी अवकाश ग्रहण कर चुके है. सूत्रों के अनुसार आधा दर्जन अधिकरी रिटायर्ड कर गए है. इससे भी आश्चर्यजनक बात है कि प्रोन्नति देने के समय यह शर्त लगाई गई थी कि पोस्टिंग की तिथि से ही प्रमोशन से जुड़े लाभ मिलेंगे. 

पोस्टिंग नहीं मिली तो लाभ से वंचित हो जाएंगे अधिकारी 
 
पोस्टिंग नहीं होने से यह पुलिस अधिकारी डीएसपी रैंक में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हैं. सूत्र बताते हैं कि प्रमोशन पाए अधिकारी कई बार अपने वरीय अधिकारी और गृह सचिव से भी मुलाकात की, लेकिन उनकी पोस्टिंग नहीं हुई. सूत्रों के अनुसार इन 64 अधिकारियों में से 6 रिटायर्ड हो चुके हैं. दो अधिकारी इसी महीने अवकाश ग्रहण करने वाले हैं. पुलिस अधिकारियों में नाराजगी है कि सरकार समय पर पोस्टिंग नहीं देकर, उनकी पूरी सेवा अवधि के अंतिम प्रमोशन के लाभ को लटका कर छोड़ दिया है. 

कुछ को सेवानिवृत्ति के मात्र कुछ दिन पहले मिली पोस्टिंग

हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि कुछ अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के मात्र कुछ दिन पहले औपचारिक रूप से पोस्टिंग दी गई. जिससे कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद रैंक का लाभ मिल सके. पुलिस महकमे में मामला चर्चा के केंद्र में है. प्रमोशन पाए अधिकारियों का कहना है कि मामले को लंबित रहने से न केवल उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है, बल्कि अन्य पुलिस अधिकारियो का भी मनोबल टूटेगा. सवाल उठाए जा रहे हैं कि 11 महीने के बाद भी इन अधिकारियों की पोस्टिंग क्यों नहीं की गई?

Tags:DhanbadJharkhandPoliceAdhikariPramotionjharkhand policepolice officers in Jharkhandjharkhand police postingposting newsjharkhand posting news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.