✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सामाजिक समरसता सप्ताह मनाने के लिए क्या कर रही है भाजपा,जानिए विस्तार से

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:48:13 AM

रांची(RANCHI): - भाजपा की केंद्रीय इकाई ने सभी राज्यों को एक टास्क दिया है.इस टास्क के तहत 5 से 16 अप्रैल तक भाजपा सामाजिक समरसता एवं न्याय सप्ताह मनाएगी. झारखंड भाजपा अभी इस सप्ताह को आयोजित करने के लिए तैयारी में जुट गई है. इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई.सांसद और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उनकी पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच जाकर समरसता बढ़ाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम करती है.

पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि 5 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान मंडल स्तर पर चलाया जाएगा जिसकी प्रभारी गंगोत्री कुजूर को बनायी गयी हैं. पार्टी के स्थापना दिवस यानी 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके प्रभारी सुमन कुमार बनाए गए हैं. वहीं 6 अप्रैल को किसान मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा.इस कार्यक्रम के प्रभारी रमाकांत महतो बनाए गए हैं.उन्होंने यह भी कहा कि 7 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए प्रभारी रामकुमार पाहन बनाए गए हैं. 7 अप्रैल को अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके प्रभारी अरुण झा बनाए गए हैं.वहीं 13 अप्रैल को अनुसूचित जाति के द्वारा जिला स्तर पर सभी महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा. 14 अप्रैल को बूथ स्तर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

15 अप्रैल को पिछड़ा मोर्चा के द्वारा मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री द्वारा पिछड़े एवं गरीब वर्ग के लिए किए गए कार्यों की चर्चा का कार्यक्रम है. इसके प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अवनीश कुमार बनाए गए हैं.सप्ताह के अंतिम दिन 16 अप्रैल को युवा मोर्चा के द्वारा जिला स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा जिसके प्रभारी अशोक बड़ाईक बनाए गए हैं. इस प्रकार भाजपा का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा होगा.

Tags:bJP JHARKHANDBJP PROGRAMHEMANT SORENBABULAL MARANDIARJUUN MUNDA

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.