✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ऐसा क्या हुआ कि एक दूसरे के जान के दुश्मन बन बैठे पति-पत्नी, वजह सुन आप भी रह जाएंगे हैरान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 11:03:31 AM

गढ़वा(GARHWA):पति पत्नी का रिश्ता नोक झोक का होता है जहां प्यार भी होता है, लेकिन आजकल के बदलते युग में लोग छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे के जान के दुश्मन बन जाते है.ऐसी कई तरह की खबरें हमें पढ़ने और देखने को मिलती है. वही एक हैरान करने वाला मामला झारखंड के गढ़वा जिले से सामने आया है,जहां छोटी से विवाद में पति पत्नी एक दूसरे के जान के दुश्मन बन बैठे और एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया.

पढ़े क्या है पूरा मामला

पुरा मामला गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव का है.जहां पति- पत्नी के बीच हुई चाकूवाजी में दोनों घायल हो गए. घायल दंपति का पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौजिया गांव निवासी दीपक गुप्ता और उसकी पत्नी 26 वर्षीय सुषमा गुप्ता के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुषमा के पति घर से बाहर विदेश में रहता है.तीन वर्षों से जरही गांव में अपना घर बनाकर उक्त दोनों रहते है. कुछ महीने से सुषमा के पति अपना घर बेचकर चिरौजिया रहना चाह रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच बराबर विवाद होते रहता था.

कई बार पहले भी हो चुकी थी पंचायत

कई बार इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी रविवार को सुषमा देवी के पति दीपक गुप्ता अचानक घर में घुसा और चाकू लेकर अपने पत्नी पर हमला कर दिया.उसके बाद सुषमा देवी जब चिल्लाने लगी तो वहां के लोग वहां जमा हो गए.उसके बाद दीपक के साथ मारपीट किया.घायल अवस्था में आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार 

Tags:garhwa crimegarhwa crime newscrime in garhwamurder crime garhwacrime murder garhwagarhwacriminal case garhwagarhwa newsgarhwa viralmurder garhwanews of garhwa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.