✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ऐसा क्या हुआ कि अपनी ही बहन और जीजा के खून का प्यासा बन गया साला, दिनदहाड़े कर दिया चाकू से हमला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:16:23 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले में खेत में पानी बंद किए जाने को लेकर हुए एक विवाद ने सोमवार सुबह खूनी रूप ले लिया. घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत चेतानपुरा गांव की है. यहां  एक युवक ने अपने जीजा और बहन पर चाकू से हमला कर दिया. घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है.

ये है विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार,डोलानडीह गांव निवासी कुश पाड़ेया अपनी पत्नी बुधनी के साथ खेत में काम कर रहे था. इसी दौरान बुधनी का भाई बासिल मेलगांडी किसी बात को लेकर नाराज हो गया और खेत में पानी बंद करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बासिल ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया.उसने पहले अपने जीजा कुश पाड़ेया और फिर बहन बुधनी पर हमला कर दिया. 

वारदात से फैली सनसनी

इस बीच उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया. घायल दंपति को तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुश पाड़ेया की हालत गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया. वहीं, उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल 

Tags:saraikela crime newsseraikela crime newssaraikela newssaraikela firing newssaraikela news livesaraikela news todaysaraikela news aaj kasaraikela hindi newssaraikela local newscrime newssaraikela latest newssaraikela news updatessaraikela news in hindiviral crime newsjharkhand saraikela newssaraikela kharsawan newscrime news indiajharkhand crime newsseraikela crimeseraikela newsjamshedpur crime newsnews nation crimeseraikela latest newssaraikelasaraikela loot

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.