धनबाद(DHANBAD): शुक्रवार को पर्युषण पर्व के अंतिम दिन रोज की तरह प्रातः भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन का कार्यक्रम किया गया. आज 12 वें तीर्थंकर बासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया गया, जिसमें समाज के सभी लोगों ने निर्वाण लाडू चढ़ाये. अपराह्न 3 बजे 1008 शांतिनाथ भगवान की शोभायात्रा पालकी में निकाली गई.
शोभा यात्रा में शामिल सभी पीला वस्त्र धारी थे
सभी पुरुष और महिलाएं पीले वस्त्र में शोभायात्रा में सम्मिलित हुए. शोभा यात्रा, धैया जैन मंदिर से निकल कर प्रभातम मॉल तक गई. जगह-जगह जैन समुदाय के लोगों ने भगवान की आरती की. लौट कर पुनः शोभयात्रा मंदिर पहुंची. मंदिर पहुंचने के बाद पुनः भगवान का अभिषेक , शांतिधारा किया गया. आज इस कार्यक्रम में विजय गोधा, संजय गोधा,चक्रेश जैन, सुशील बाकलीवाल, मनीष शाह, रजत जैन, आकाश जैन, मनीष झाँझरी, मयंक बाकलीवाल, राखी जैन, कामना जैन, रिद्धि गोधा, रेशु जैन आदि ने भाग लिया .
