✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आखिर हेमंत सोरेन ने ऐसा क्या कर दिया कि उनके राजनीतिक विरोधी असम के मुख्यमंत्री को सराहना करनी पड़ रही, पढ़िए इस रिपोर्ट में

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:29:48 AM

TNP DESK: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता हिमांता विश्व सरमा जगजाहिर रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक विरोधी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ लगातार कड़े बयान देते हैं. झारखंड में असम के मुख्यमंत्री  भाजपा का चुनावी झंडा लहरा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर  ताबड़तोड़ राजनीतिक हमले कर रहे हैं. बावजूद आखिर ऐसा क्या हो गया है कि वह सोशल मीडिया पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना करने लगे है.

असम के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन के उदारता की सराहना की

असम के मुख्यमंत्री के मुंह से झारखंड के मुख्यमंत्री की सराहना आपको आश्चर्य में डाल सकती है, लेकिन है यह सौ फ़ीसदी सच. यह बात भी सच है कि आपदा की घड़ी में झारखंड देश के अन्य राज्यों के साथ हमेशा खड़ा रहता है. चाहे वह कोविड का  ही समय क्यों नहीं रहा हो. दिल्ली को जब ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो झारखंड ने पैर पीछे नहीं खींचा. और अपनी औकात से अधिक दिल्ली के लोगों की मदद की. झारखंड के ऑक्सीजन ने दिल्ली के सैकड़ो लोगों की जान बचाई. इधर, असम में आई बाढ़ को लेकर हेमंत सोरेन की ओर से असम को मदद की पेशकश करने की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हेमंत विश्व सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड रुपए की उदारता पूर्वक पेशकश की है. असम के लोगों की ओर से वह  झारखंड के दयालु लोगों और मुख्यमंत्री की उदारता की गहराई से सराहना करते हैं.

हेमंत सोरेन ने दो करोड रुपए असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए देने की पेशकेश की

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर असम के मुख्यमंत्री को जोहार करते हुए लिखा कि आपदा की घड़ी में झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशील रहा है. मां कामाख्या से वह विनती करते हैं कि असम वासी बाढ़ के इस संकट से उबरकर जल्द सामान्य जीवन शुरू करेंगे. असम के मुख्यमंत्री झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से सब प्रभारी बनाए गए हैं. वह झारखंड में भाजपा का झंडा बुलंद करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, तो हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन के खेवनहार है. राजनीतिक बयान बाजी और राजनीतिक कटुता के बीच हेमंत सोरेन ने दो करोड रुपए बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए देने की जो पेशकश की है, वह सराहनीय कदम है. यह अलग बात है कि भाजपा की ओर से झारखंड में जो भी नेता पहुंचता  है, चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो, गृह मंत्री अमित शाह हो, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हो अथवा असम के मुख्यमंत्री  हो सभी हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हैं. झारखंड सरकार को भ्रष्टतम सरकार बताते हैं. लेकिन हेमंत सोरेन ने जो पहल की है उसकी सराहना भी करने से असम के मुख्यमंत्री पीछे नहीं रहे .उन्हें कहना पड़ा कि वह झारखंड के दयालु लोगों और मुख्यमंत्री की उदारता की गहराई से सराहना करते हैं.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsAssam CMJharkhand CMHemant SorenHemant Biswa sarmaAssam floodFlood in asam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.