✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भीम आर्मी ने धरना देकर धनबाद में क्या कहा, आप भी जानिए 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:07:02 PM

धनबाद(DHANBAD): भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया.  धरना का कारण झारखंड में हो रहे अपराधिक घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करना बताया गया. भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष लोकेश रवि का कहना था  कि पलामू के बिश्रामपुर के शिवनाथ राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लेकिन आज तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई. लातेहार में 9 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी  गई लेकिन हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पूर्वी सिंहभूम में विरोध करने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेज दिया गया.  

झारखंड में कई घटनाएं हुई लेकिन कार्रवाई सिफर 

झारखंड में कई जगहों पर मॉब लिंचिंग हुई. हजारीबाग में एक की हत्या कर बिजली के खंभे से लटका दिया गया. इस मामले में भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. विचाराधीन बंदी सुमित पुरी की जेल में मौत हुई. लेकिन इसमें भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इन तमाम मुद्दों को लेकर और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए आज एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया. अगर शासन -प्रशासन उचित न्याय नहीं करता है तो वृहद आंदोलन का निर्णय लिया जा सकता है. धरना में मुख्य रूप से जिला सलाहकार संजय कुमार, सरिता देवी, मुकेश दास, भवानी कुमार, रमेश दास, रंजीत कुमार, विकास भुइयां, डब्लू हाडी, राहुल कुमार आदि लोग मौजूद थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.