✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज शाम को होने वाली JMM विधायक दल की बैठक में क्या कुछ हो सकता है, पढ़िए क्या होगा झारखंड की सियासत का अगला स्वरूप 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:38:24 AM

Tnp desk:- बुधवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक दल की बैठक बुलाकर बहुत कुछ संकेत इशारों में दे दिए. हालांकि, अहले सुबह-सुबह ईडी ने छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया, रेड मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक के घर भी हुई, इससे  सीधे-सीधे और साफ-साफ यही लगता है कि जांच एजेंसी किसी भी तरह की मुरव्वत की मूड में नहीं है. भ्रष्टाचार के खिलाफ उसका रूख सख्त औऱ साफ है. इधर, सीएम सोरेन का सात समन को दरकिनार के बाद तो लड़ाई ही ईडी बनाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच हो चली है. एक तरह से जंग का शंखनाद हो गया है. 

बैठक में क्या कुछ होगी चर्चा ! 

इन तमाम घमासानों और टकराहट के बीच आज शाम मुख्यमंत्री आवास की बैठक में क्या कुछ हो सकता है. अगर इस पर तशरीफ फरमाएं तो हेमंत सोरेन इसे एक चुनौती की तरह ले रहे हैं. ऐसा समझा जा रहा की बैठक में आगे की रणनीति तय होगी. मुख्यमंत्री इस मुश्किल हालात में सियासी गुफ्तगूं के साथ मौजूदा हालात से सभी को अवगत करायेंगे. आगे का राजकाज कैसे चलाया जाएगा, क्या कुछ बदलाव हो सकता है. इस पर ही तफ्सील से चर्चा की जाएगी. इस पर जो फैसला लिया जायेगा या फिर लिया जाने वाला होगा इसे बतायेंगे.  

नेतृत्व परिवर्तन पर विचार 

मीटिंग में जमीन घोटाले में उन पर कार्रवाई या उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर राजभवन के निर्णय से अगर कोई विकट स्थिति पैदा होती है. तो इस हालात में राज्य की बागडोर किसे सौंपी जा सकती है. माना जा रहा है कि अगर परिस्थिति ऐसी पैदा होती है, तो फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन, मथुरा महतो समेत तमाम लोग से राय़ मशिवरा करेंगे. इसके बाद आगे इस पर फैसला लेंगे. इसके लिए सभी को विश्वास में लेकर आगे का कदम बढ़ायेंगे. 

सरकार की स्थिति से करायेंगे अवगत 

मौजूदा राज्य की हालत क्या है इससे अवगत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों को करवायेंगे. सीएम  सरकार के मजबूत स्थिति का भरोसा विधायकों को दिलायेंगे. इस दौरान विपक्षी पार्टियां यानि भाजपा किस तरह उसके काम में अड़ंगा पैदा कर रही है. कैसे उनकी साजिशों को नाकाम कर मजबूती से डटे रहना है. इस पर भी वे नसीहतें विधायकों को देंगी. मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले कानून के जानकारों के साथ सलाह-मशिवरा किया था. इस दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन मौजूद रहे थे. 

गौरतलब बात ये है कि आज ही महगठबंधन की सहयोगी कांग्रेस के विधायक दल की बैठक भी पार्टी मुख्यालय में है. माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री पद की मांग उठ सकती है. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने पिता औऱ दिशोम गुरु शिबू सोरेन से भी मुलाकात की थी. राज्य की ताजा राजनीतिक हालत के बारे में भी उनको अवगत कराया था. इसे लेकर भी कई तरह की चर्चाए खूब हो रही थी. 

आज बुधवार का दिन काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बहुत कुछ बाते और फैसले जेएमएम और कांग्रेस की विधायक दल की बैठक के साथ निकल सकती है. फिहलाल, सभी को अभी कुछ घंटों का इंतजार ही करना पड़ेगा

Tags:jmm mla meethement soren called jmm mla meetingjmm mla meeting newsjmm hement soren newscm awas mai baithak

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.