✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जानिए आम बजट से कोयलांचल को क्या है उम्मीदें, बाजार भी लगाए हुए है टकटकी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:49:19 PM

धनबाद(DHANBAD): बुधवार को आम बजट आएगा, लोग इसे चुनावी बजट मान रहे हैं. बजट को लेकर बाजार में हलचल है, कुछ सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहे हैं तो कुछ का बाजार बूम पर है. बाजार को भी बजट का इंतजार है. अगर बजट लोगों के अनुकूल हुआ तो बाजार में तेजी दिखेगी, अन्यथा स्लो मोशन में बाजार जैसे चल रहा है, उसी रफ्तार में आगे भी चलता रहेगा. बजट को लेकर The Newspost की टीम ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्र के व्यवसायियों, अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों, चेंबर के पदाधिकारियों से बातचीत की. बातचीत का लब्बोलुआब यही रहा कि हर क्षेत्र में लोगों को बजट में राहत मिलनी चाहिए. कोई कैशलैस ट्रांजैक्शन को निशुल्क करने की मांग कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि एक्साइज और कस्टम ड्यूटी में कमी आनी चाहिए. हाउसिंग लोन में भी कुछ राहत की उम्मीद लोगों को है.

शिक्षा के क्षेत्र को भी मिलनी चाहिए राहत

शिक्षा के क्षेत्र में भी लोगों का मानना है कि किताबों का मूल्य बढ़ना नहीं चाहिए. साथ ही साथ गरीबों के लिए शिक्षा की ठोस व्यवस्था होनी चाहिए. वन नेशन, वन टैक्स की अवधारणा को पूरी तरह से लागू करने की मांग की गई. कोयलांचल के लोगों का मानना है कि हर एक बजट में यह इलाका ठगा जाता है. इस बार कम से कम ऐसा नहीं होना चाहिए. हरे क्षेत्र के लोगों ने अपनी अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए टैक्स में कटौती करने की उम्मीद की. कुल मिलाकर देखा जाए तो लगातार टैक्स की बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. देखना है कि बुधवार को बजट क्या लेकर आता है. इस बजट से जनता को काफी उम्मीदें है. अगर उम्मीद के अनुरूप बजट आया तब तो बाजार बल्ले बल्ले करेगा अन्यथा लोग महंगाई से त्रस्त होकर जिस प्रकार जी रहे हैं, आगे भी उसी तरह रहेंगे.

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ संतोष

Tags:budget 2023union budget 2023budget 2023 expectations2023 budgetbudget 2023 newsbudget 2023 livebudget session 2023india budget 2023budget 2023 indianational budget 2023union budget 2023 expectationsunion budget 2023 datebudget 2023 expectationbudget 2023 aaj takbudget 2023 dateexpectations from union budget 2023budget 2023 latest newsrailway budget 2023nirmala sitharaman budget 2023economic survey 2023expectations of coalfields from the general budget

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.