✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सनसनी! पूजन सामग्री का विसर्जन करने तालाब गई महिला डूबी, हुई मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:52:10 AM

दुमका (DUMKA): दुमका शहर के खूंटा बांध तालाब के किनारे पैर फिसलने से एक वृद्ध महिला तालाब में डूब गई. रविवार सुबह महिला का शव तालाब में तैरता हुआ देखा गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी. परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

खोज के दौरान तालाब किनारे मिला महिला का चप्पल

दुमका शहर के खूंटा बांध तालाब में बीते दिन दोपहर को डंगालपाड़ा की रहने वाली 80 वर्षीय वृद्धा शांति देवी पूजन सामग्री विषर्जित करने गयी थी. तालाब में उसका पैर फिसल गया और वह डूब गई. उसे डूबते किसी ने नहीं देखा. शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन उन्हें ढूंढने निकले. इस दौरान तालाब किनारे उसका चप्पल पड़ा मिला, जिसे देख कर अनुमान लगाया गया कि शांति देवी तालाब में डूब गई है. सूचना थाना को दी गई. स्थानीय गोताखोर के माध्यम से रेस्क्यू शुरू किया गया. देर रात तक चले रेस्क्यू में सफलता नहीं मिली. रविवार सुबह नगर थाना की पुलिस ने शव को तालाब में तैरता देखा. परिजन को सूचना दी गयी. परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. पुलिस ने शव को तालाब से निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.