✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: गए थे बेचारे 'लक्ष्मी 'की कृपा जानने, लग गए पुलिस के हाथ 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:13:49 PM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल के धनाढ्य आने वाले साल में लक्ष्मी की कृपा कैसी रहेगी,यह जानने के लिए जुए के महफ़िल में बैठने लगे हैं. दिवाली के पहले यहां खूब जुआ खेला जाता है.  कारोबारी मानते  हैं कि अगर जुआ में उनकी जीत होती चली गई ,का मतलब है कि आने वाले साल में लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और अगर हारने लगे तो आमदनी कम होगी. इसमें कितनी सच्चाई है ,यह तो नहीं बताया जा सकता लेकिन इसकी आड़ में कोयलांचल में अभी के समय में खूब जुड़ा होता है. जगह -जगह जुआडी  बैठते हैं ,कुछ तो आदतन जुआड़ी  होते हैं, जिनका 365 दिन यही  यह काम रहता है ,लेकिन कई केवल इसी मौके पर जुआ खेलते है. इस समय पुलिस की भी चांदी कटती है.  

मोहल्ले के रंगदारों  को भी हो जाती है आमदनी 

मोहल्ले के रंगदारों  को भी ठीक-ठाक आमदनी हो जाती है. किसी को सूचना नहीं देने के एवज में रंगदार जुआ खेलने वालों से कुछ ना कुछ ले ही लेते है.  जुआ अड्डों पर नाल भी खूब कटते है. इसी तरह का एक मामले में कतरास की रामकनाली ओपी पुलिस ने केशलपुर में  सोमवार की देर रात छापामारी कर एक धनाढ्य को गिरफ्तार किया.  कई तो भाग गए लेकिन मौके से पुलिस ने 6 बाइक समेत ताश की गड्डी और लगभग ₹5000  बरामद किया है.  पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी कि उस जगह पर जुआ का संचालन हो रहा है, इसी सूचना पर कार्रवाई की गई और छापेमारी में पुलिस को सफलता मिली है.  ऐसे जुआ अड्डा  कोयलांचल के सभी हिस्से में चलते हैं और यह दिवाली तक खूब चलेंगे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.